फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The pandal resonated with the chants of Ganpati Bappa

Amethi News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पंडाल

Wed, 03 Sep 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The pandal resonated with the chants of Ganpati Bappa
.जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र गणेश पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिलाएं।-संवाद
जगदीशपुर। गणेश महोत्सव के छठे दिन स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडोरामा उर्वरक इकाई टाउनशिप में श्री गणेश पूजा समिति के पंडाल में सोमवार शाम टाउनशिप की हरितिमा महिला मंडल समिति की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूजा पंडाल में अंतिम दिन होने की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए, जिससे पूजा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन



देर शाम आरती पूजन के बाद टाउनशिप की हरितिमा महिला मंडल समिति की महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को देखने के लिए भीड़ देर रात तक जमा रही। श्री गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष शरद भागवत ने बताया कि इकाई प्रमुख राजेंद्र सांखे की पत्नी ऊषा सांखे के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुति से हुई। आओ गजानंद आओ गजानंद चमक धमक कर आओ गजानंद, आज मेरे घर गणपति बप्पा मंगलकर्ता आए हैं, सांवरिया तुझको किसने सजाया है, अच्युतम केशवम, मेरे बांके बिहारी लाल आदि भजनों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया।
विज्ञापन



राजस्थानी और दक्षिण भारत के नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। गणेश जी पर चंद्रलोक से चंद्रदेव के हंसने पर श्राप देने की नाट्य प्रस्तुति ने संदेश दिया कि दूसरे के दुख पर हंसना पाप है। बीएचईएल टाउनशिप में स्थापित श्री गणेश प्रतिमा, कमरौली थाना परिसर, जगदीशपुर के ठाकुरद्वारा में आरती पूजन किया गया। इस दौरान इकाई प्रमुख राजेंद्र सांखे, राजेश सिंह, उपमेश उपाध्याय, शरद भागवत, अशोक आहिरे, वीरेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





शोभायात्रा निकाल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
भादर। रामगंज में आयोजित गणेश महोत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन मंगलवार की भोर किया गया। सोमवार देर रात बाल गणेश पूजा समिति तिरंगा मार्केट, गणपति पूजा समिति गल्ला मंडी सहित पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर नाचते गाते युवाओं, पूजा पंडाल के कार्यकर्ताओं की टोली रामगंज से भरतगंज होते हुए लक्ष्मणगंज तक गई। जहां से गुजरी शारदा सहायक खंड 49 नहर में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान गणेश बरनवाल, हिमांशु, आलोक साहू, विकास अग्रहरि, लवकुश गुप्ता, सूरज सोनी, राजा कसौधन, विनीत जायसवाल, धर्म प्रकाश कसौधन, शिवम विश्वकर्मा, अनिल मौर्य, भरतलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed