फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The organization is bigger than the person: Dr. Kuldeep

संगठन बड़ा होता है व्यक्ति नहीं : डॉ. कुलदीप

Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The organization is bigger than the person: Dr. Kuldeep
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय स्थित अतिथि गृह व अमेठी स्थित आंबेडकर तिराहे पर रविवार को सम्राट अशोक की जयंती पर भीम आर्मी एकता मिशन की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव रहे।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुलदीप भार्गव ने कहा कि विचारधारा और संगठन व्यक्ति से हमेशा बड़ा होता है। युवा वर्ग को बड़ा नेता बनने की नहीं, बल्कि बड़ा सामाजिक कार्यकर्ता बनने की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंबेडकर मिशन के दुश्मन आज झूठ और अज्ञानता पर आधारित संगठन बना रहे हैं। जब तक समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव है, तब तक केवल झंडा फहराने से कोई देशभक्त नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी का लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि आंबेडकर मिशन के लिए समर्पित युवाओं की एक मजबूत फौज तैयार करना है।
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष ने पासी समाज के संदर्भ में कहा कि उनका इतिहास गौरवशाली रहा है, लेकिन आज उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र कोरी और मंडल अध्यक्ष अरुण शास्त्री ने की। सम्मेलन को ऋषि गौतम, अरुण कुमार शास्त्री, अरविंद राजवंशी, देवराज यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। पूर्व एमएलसी भीमराव आंबेडकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं, इसके लिए बहुजन समाज खुद जिम्मेदार है। यदि सत्ता सही हाथों में होती तो आज ये हालात नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने अमेठी में जिला कमेटी की बैठक में भाग लिया और महाबोधि विहार को बौद्धों को सौंपने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि 1949 का कानून अब अप्रासंगिक है और केंद्र सरकार को शीघ्र हस्तक्षेप करना चाहिए। कार्यक्रम में दिलीप कुमार विमल, नन्हे सिंह चौहान, अरुण कुमार गौतम, संजीव भारती, सरवन यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed