फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The murderers opened fire after reaching the postmaster's house.

Amethi News: पोस्टमास्टर के घर पहुंचकर हत्यारोपियों ने की फायरिंग

Mon, 09 Sep 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
The murderers opened fire after reaching the postmaster's house.
हमलावरों की फायरिंग के बाद दरवाजे में धंसी।
अमेठी सिटी। जिले में शनिवार की रात बेनीपुर कांड जैसी वारदात को एक बार फिर अंजाम देने की कोशिश हुई। हत्यारोपियों ने असलहों से लैस होकर मुसाफिरखाना इलाके के वादी मुकदमा के घर पर हमला कर दिया। दबंगों ने डाक विभाग के पोस्ट मास्टर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


घर के दरवाजे पर लात मारते हुए गालीगलौज की परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल होने पर हमलावर भाग निकले। इस मामले में पीड़ित पोस्ट मास्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र धरौली गांव निवासी सुशील कुमार सिंह डाक विभाग में पोस्ट मास्टर हैं। उनका कहना है कि दो साल पूर्व उनके बेटे देवांश की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में क्षेत्र के मठिया गांव निवासी लकी यादव, सुल्तानपुर के बल्दीराय थाने के अशरफपुर गांव निवासी शुभम यादव, सुल्तानपुर जिले के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के गुसरिया गांव निवासी संदीप यादव सहित चार लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सुशील कुमार का आरोप है कि बेटे के हत्यारोपी मामले में सुलह का दबाव बना रहे हैं। इसी मामले में शनिवार की देर रात यह लोग असलहों से लैस होकर उसके घर आ धमके। बताया कि तीन मुख्य आरोपी उसके घर के बरामदे में आ गए। गालीगलौज कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। हमलावरों को देखकर सुशील दरवाजा खोलने के बजाय आंगन की ओर भागे। तभी हमलावरों ने उनके दरवाजे पर गोली मार दी।
आरोपी हत्या के मुकदमे में सुलह करने की धमकी दे गए। कहा कि तीन दिन में सुलह नहीं हुआ तो परिवार वालों को जान से मार देंगे। फायरिंग व शोरगुल होने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग भी दहशत में आ गए। फायरिंग करने के बाद आरोपी बाइकों से भाग निकले।
पीड़ित के मुताबिक, तीन बाइकों से छह हमलावर आए थे। पीड़ित ने लकी, शुभम, संदीप को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने फायरिंग की बात एफआईआर में दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर विवेक सिंह का कहना है कि जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों के घर दबिश दी जा रही है।

बेटे के दोस्त पर भी किया हमला
पोस्टमास्टर सुशील के बेटे सचिन सिंह के एक दोस्त के घर पर भी यही हमलावर शनिवार की शाम गए थे। आरोप है कि इन्हीं दबंगों ने मुसाफिरखाना क्षेत्र के हौजिया गांव निवासी धोनी शुक्ला के घर गए थे। धोनी स्नान कर रहा था। दबंगों ने परिवार के पुरुषों व महिलाओं के तमंचा सटा कर धमकी दी और गाली गलौज की।
धोनी वहां पहुंचा तो दबंगों ने उसकी पिटाई करते हुए कहा कि सचिन के साथ रहोगे तो जान से मार देंगे। घटना के बाद से सचिन के दोस्त का पूरा परिवार भी दहशत में है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद

शिकायत की थी, नहीं हुई कार्रवाई
पोस्ट मास्टर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वह सरकारी काम निपटा कर करीब एक सप्ताह पूर्व घर आ रहे थे। तभी दबंगों ने नहर के रास्ते पर उन पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया था। उन्हें चोटे आई थीं। तभी सुशील ने थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।

सुशील कुमार सिंह का कहना है कि उनका परिवार दहशत में है। उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अनहोनी घटना अंजाम दी सकती है। सुशील सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं। एसओ का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed