{"_id":"6154a8f98ebc3e6294460abd","slug":"the-matter-of-the-play-ground-reached-the-cm-amethi-news-lko5978583142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम तक पहुंचा खेल मैदान का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम तक पहुंचा खेल मैदान का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ब्लॉक भादर के गाजीपुर गांव स्थित खेल मैदान की भूमि से जुड़ा विवाद मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि इस मैदान के दो गाटे मॉडल थाना रामगंज के लिए चिह्नित होने के बाद से क्षेत्र के युवा आक्रोशित हैं। युवाओं की मांग पर स्थानीय विधायक ने गाजीपुर खेल मैदान का मामला योगी के समक्ष उठाते हुए मॉडल थाने के लिए अन्यत्र भूमि आवंटित करने की मांग की है।
ब्लॉक भादर के गाजीपुर गांव स्थित गाटा संख्या 715 व 719 ग्राम पंचायत के खाते की भूमि थी जिसका उपयोग स्थानीय युवा खेल मैदान के रूप में करते थे। इसके साथ ही सेना, पुलिस भर्ती आदि की तैयारी भी करते थे। शासन से रामगंज चौकी को रामगंज मॉडल थाना की स्वीकृत मिलने के बाद उक्त गाटा संख्या 715, 719 में क्रमश: 0.600 हेक्टेयर व 0.412 हेक्टेयर चिह्नित कर दर्ज की गई।
प्रस्तावित मॉडल थाना के लिए भूमि चिह्नित कर भवन निर्माण की प्रक्रिया पिछले दिनों शुरू कराई गई तो निर्माण के विरोध में बड़ी संख्या में युवा व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। युवाओं और ग्रामीणों के विरोध की जानकारी मिलने के बाद विधायक गरिमा सिंह के आश्वासन पर युवा शांत हुए।
विज्ञापन
मॉडल थाने की भूमि चिह्नित करने के बाद राजस्व विभाग ने उक्त गाटा संख्या की शेष भूमि को खेल मैदान के रूप में चिह्नित कर दी लेकिन खेल मैदान के लिए चिह्नित भूमि पर्याप्त नहीं है। युवाओं की मांग पर मंगलवार को स्थानीय विधायक गरिमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
उन्होंने सीएम को युवाओं की मंशा से अवगत कराते हुए गाटा संख्या 715 की शेष भूमि और गाटा संख्या 714 को खेल मैदान के रूप में चिह्नित कर अभिलेखों में दर्ज कराए जाने की मांग की है। विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने बताया कि सीएम से मुलाकात की गई है। उन्होंने युवाओं की मंशा को समझते हुए आश्वासन दिया है।