{"_id":"641f365e32023831ce0bd499","slug":"the-land-on-which-there-was-a-loan-of-78-lakhs-was-sold-to-the-police-for-two-crores-amethi-news-c-13-1-148718-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिस जमीन पर 78 लाख का लोन था वही पुलिस को दो करोड़ में बेच दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिस जमीन पर 78 लाख का लोन था वही पुलिस को दो करोड़ में बेच दिया
Sat, 25 Mar 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। रिजर्व पुलिस लाइंस के नाम अपनी भूमि बैनामा करने वाले एक किसान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। गौरीगंज के पचेहरी में रिजर्व पुलिस लाइंस के लिए 75 एकड़ भूमि चिन्हित की गई थी। विभाग ने चिन्हित भूमि के दायरे में आने वाले 49 किसानों की भूमि का मुआवजा देकर बैनामा कराया था। गौरीगंज के पलिया निवासी ओम प्रकाश ने अपने खाते की भूमि गाटा संख्या 8-ख में 0.2530 हेक्टेयर का बैनामा 27 जुलाई 2017 को किया था। विभाग द्वारा ओम प्रकाश को मुआवजे के रूप में एक करोड़ 97 लाख 78 हजार 294 रुपये का भुगतान किया था।
पिछले दिनों रिकवरी अफसर डेब्टस ट्रिव्यूनल इलाहाबाद द्वारा एक पत्र भेजकर कहा गया कि किसान ओम प्रकाश द्वारा जिस भूमि का बैनामा किया गया है उस भूमि पर 78 लाख रुपये का ऋण है। यह भी कहा गया था कि विक्रेता द्वारा भूमि पर ऋण होने का उल्लेख नहीं कर भार शेष होने की बात छुपाई गई है। उन्होंने एसपी से प्रकरण में कार्रवाई कराने की बात कही थी।
पत्र मिलने के बाद एसपी डॉ. इलामारन जी. ने प्रतिसार निरीक्षक मैनेजर दुबे को पूरे प्रकरण की जांच कराकर केस दर्ज कराने का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर आरआई ने गौरीगंज थाने में किसान ओम प्रकाश के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने पर गौरीगंज पुलिस ने ओम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ अखंडादेव मिश्र ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि नियमानुसार विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।