{"_id":"694c31e604e6936d80069fa2","slug":"the-janata-and-malda-town-express-trains-have-been-cancelled-amethi-news-c-96-1-ame1002-155195-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जनता व मालदा टाउन एक्सप्रेस रही निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जनता व मालदा टाउन एक्सप्रेस रही निरस्त
Thu, 25 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड और कोहरे का असर लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को गौरीगंज से होकर गुजरने वाली देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इसके साथ कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों विलंब से स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
जनता एक्सप्रेस के निरस्त रहने से हरिद्वार, लखनऊ और मुरादाबाद रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों की योजना प्रभावित हुई। वहीं, आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस के न चलने से भी यात्रियों को मायूस होकर स्टेशन से वापस लौटना पड़ा। इस ट्रेन से गौरीगंज स्टेशन से यात्रा करने वाले करीब 30 यात्रियों ने अपने कन्फर्म टिकट निरस्त कराए।
कोहरे के कारण अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस लगभग चार घंटे देर से आई। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस और उद्योगनगरी एक्सप्रेस करीब आधे से एक घंटे देरी से पहुंचीं। दिल्ली-प्रतागढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे विलंब से स्टेशन पर आई। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को ठंड में प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्री समय पर सूचना न मिलने की शिकायत करते नजर आए। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि डाउन जनता एक्सप्रेस और अप मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रहीं। कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दी जा रही है।