{"_id":"6834c08fd832695d9a0bde66","slug":"the-humid-heat-made-life-miserable-amethi-news-c-96-1-ame1008-141298-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
Tue, 27 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 27 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में कड़ी धूप के बीच जातीं युवतियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में लोग गला तर करने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे।
बीते दिनों बारिश से एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बाहर लोगों को धूप सता रही है तो घर में लगे पंखे से भी गर्म हवा निकल रही है। इससे लोग परेशान हो गए हैं। सुबह सात बजे के बाद से ही उमस बढ़ जा रही है।
सुबह 10 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों और बाजारों से आवागमन कम हो जा रहा है। सोमवार को अधिकतम 36.5 तो न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों ने कहा कि अभी बारिश हुई थी जिससे खेतों में जोताई कर रहे हैं। धान की नर्सरी तैयार करने में मौसम बाधक बनेगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
गर्मी से बचाव के लिए हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। अपना सिर ढककर रखें। कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, भले ही प्यास न लगी हो। ओआरएस, घर में बनी लस्सी, नींबू पानी व छाछ आदि का सेवन करते रहें।
जंक फूड हो सकता है हानिकारक
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। यदि बच्चे को उल्टी, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।