फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The crossing gate broke due to collision with an e-rickshaw

Amethi News: ई रिक्शा की टक्कर से टूटा क्रॉसिंग का गेट

Sun, 07 Sep 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The crossing gate broke due to collision with an e-rickshaw
जगदीशपुर के पूरे शोहरत रेलवे क्रासिंग पर बूम टूटने के बाद जाम में फंसे वाहन। संवाद
जगदीशपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल लाइन पर निहालगढ़ स्टेशन के पास पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग का गेट शुक्रवार रात ई रिक्शा की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। रात 9:30 बजे हुई इस घटना से दोनों ओर जाम लग गया।
विज्ञापन



गेट पर तैनात गेटमैन सुधीर कुमार ने बताया कि रोजा लाइन पर ट्रेन अप होते ही गेट बंद किया जा रहा था। उसी दौरान एक ई रिक्शा गेट से टकरा गया, जिससे बूम टेढ़ा होकर टूट गया। उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर विकास पासवान को सूचना दी और स्लाइडर बूम के सहारे सामने से आ रही मालगाड़ी को सुरक्षित पार कराया। गेट टूटने के बाद रातभर स्लाइडर बूम के सहारे ही आवागमन नियंत्रित किया गया। सुबह पांच बजे गेट की मरम्मत पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन



इस दौरान रायबरेली–अयोध्या हाईवे पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। आरपीएफ निहालगढ़ की टीम ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि चालक की पहचान जगदीशपुर के प्रतापपुर निवासी साबिर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed