फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The completion of Chhath festival by offering arghya to the rising sun

उगते सूर्य को अघ्र्य देकर छठ पर्व का समापन

Sat, 21 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
The completion of Chhath festival by offering arghya to the rising sun
अमेठी। पूर्वांचल के सबसे बड़े त्यौहारों में शुमार छठ पूजा का शनिवार को समापन हुआ। भोर में छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर शहर के लोदी नाला घाट व अमेठी के मुंशीगंज रोड पर निर्मित अस्थाई घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

आखिरी दिन निर्जला व्रत के मध्य व्रतियों ने नालों व पोखरों के किनारे छठ घाट पर भोर में पूजा अर्चना कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ घाट पर छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे थे। खरना के साथ छठ व्रतियों का 36 घंटे का उपवास शुरू हुआ था जिसका आज पारण हुआ।
विज्ञापन

नहाय खाय के साथ कार्तिक मास में अमावस्या के बाद चतुर्थी तिथि को छठ पूजा की शुरुआत होती है। दूसरे दिन खरना होता है। दिनभर व्रत रहकर व्रती शाम को अरवा चावल, गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही 36 घण्टे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

षष्ठी को व्रत के साथ अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य, उसके बाद सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर इस महापर्व का समापन हुआ। प्रकृति प्रेम का अनूठा मंजर इस महापर्व में दिखाई दे रहा है। मुंशीगंज रोड पर शिवालय के समीप बने छठ घाट पर व्रती किरण देवी, पूनम सिंह, मंजू सिंह, गार्गी सिंह, नीतू सिंह, प्रज्ञा सिंह, किरन सिंह सुमन सिंह आदि ने विधि विधान से पूजन किया।
वहीं कालिकन धाम के सगरा में तारापुर गांव की गुड़िया, चंदा वर्मा, संजू देवी, जानकी ने पूजा अर्चना कर अर्घ्य दिया। गुड़िया और चंदा का मायका बनारस तो संजू का मायका आजमगढ़ है।

मायके में होने वाले इस आयोजन को वे ससुराल में भी करती हैं। शहर के लोदी नाला के घाट पर भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया तो शहर के पचेहरी निवासी दीपक सिंह ने मौजूद लोगों में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed