{"_id":"639dfecdc330f448615f5bcd","slug":"the-complaint-was-heard-yet-the-hope-of-justice-remained-incomplete-amethi-news-lko662351365","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ...साहब खतौनी में नहीं दुरुस्त हो रहा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ...साहब खतौनी में नहीं दुरुस्त हो रहा नाम
विज्ञापन
अमेठी। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को फिर से अपनी परेशानी से छुटकारा पाने की आस में आए पीड़ितों को निराशा ही मिली। संपूर्ण समाधान दिवस में जुटे डीएम व एसपी समेत अन्य आला अफसरों ने परम्परागत तौर पर तहसील परिसरों में पहुंच कर पीड़ितों की फरियाद को सुना और जल्दी परेशानी से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिलाते हुए टरका दिया। इसमें से कुछ पीड़ित तो अपनी परेशानी दूर कराने के लिए बीते तीन से चार माह से दौड़ लगा रहे हैं।
गौरीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने डीएम राकेश कुमार मिश्र के साथ ही एसपी डॉ. इलामारन जी. सुबह 11 बजे तहसील सभागार पहुंचे। इस दौरान कोई अवैध कब्जा करने की शिकायत लेकर पहुंचा था तो कोई पेंशन न मिल पाने की। फरियादियों का कहना था कि प्रार्थना पत्रों में अफसरों द्वारा निस्तारण का निर्देश लिखने के बावजूद उनकी परेशानी दूर नहीं हो पा रही है।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान गौरीगंज में 90 लोगों ने अपनी पीड़ा सुनाई। इनमें 15 का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। इसी तरह अमेठी में 28 में 2, तिलोई में 50 में 8 तथा मुसाफिरखाना में 52 में 7 शिकायतों का निस्तारण हुआ। अन्य शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण की ताकीद के साथ संबंधित विभाग को भेज दिया गया।