{"_id":"671c0a69b9587f7c39051ec6","slug":"the-bus-was-saved-from-becoming-a-ball-of-fire-suddenly-heavy-smoke-started-coming-out-amethi-news-c-96-1-ame1002-128270-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आग का गोला बनने से बची बस, अचानक निकलने लगा तेज धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आग का गोला बनने से बची बस, अचानक निकलने लगा तेज धुआं
Sat, 26 Oct 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
अमेठी सिटी। चलती बस में अचानक बीच चौराहे पर तेज धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। धुआं निकलते ही बस में बैठे यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने धुएं पर काबू पाया। इस बीच बस आग का गोला बनने से बच गई।
जायस स्थित नौगजी चौराहे पर शुक्रवार को जायस से रायबरेली की तरफ जा रही एक निजी बस में अचानक तेज धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते ही बस में बैठे छह-सात लोग बस से कूदकर बाहर निकले। चालक व परिचालक भी मामले से परेशान हो गए। बस में तेज धुआं उठते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसएचओ रवि सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और धुएं पर काबू पाया।
इतनी तेज धुआं बस से कैसे निकली, इसकी जानकारी नही हो पाई। बस चालक के मुताबिक ब्रेक शू जाम होने से ऐसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी शिवकुमार ने बताया कि बस अड्डे से निकलकर बस रायबरेली की तरफ जा रही थी। तभी नौगजी चौराहे के पास अचानक बस से तेज धुआं निकलने लगा।