फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bully shot the young man, he himself got injured while running away

Amethi News: दबंग ने युवक को मारी गोली, भागने में खुद भी हुआ जख्मी

Wed, 03 Jul 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The bully shot the young man, he himself got injured while running away
घायल युवक के गमगीन परिजन
फुरसतगंज (अमेठी)। थाना क्षेत्र के दूंदी मजरे तेंदुआ गांव में रंजिश को लेकर एक दबंग ने युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। जब जख्मी युवक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दबंग ने मकान की छत पर चढ़कर कई राउंड फायरिंग कर दी। ग्रामीणों का दबाव बढ़ा तो आरोपी भागने की नियत से छत से कूद कर जख्मी हो गया।
विज्ञापन


गोली से जख्मी युवक को रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक का भी स्थानीय अस्पताल में इलाज हो रहा है। एसओ का कहना है कि तहरीर आने पर केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे दूंदी मजरे तेंदुआ गांव निवासी मोहम्मद नाजिम व मो. इमरान के बीच काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। दोनों में नाली का विवाद चल रहा था। मामला पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की थी। मंगलवार शाम फिर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। इसी बीच इस इमरान ने नाजिम पर तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर नाजिम के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के ललकारने पर आरोपी इमरान मकान की छत पर चढ़ गया और दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख वह भागने में छत से कूद पड़ा। जिससे वह जख्मी हो गया। गोली लगने से जख्मी नाजिम को सीएचसी ले जाया गया।

हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया है। एसएचओ ने बताया कि अभी प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। नाजिम के पैर में गोली लगी है। इमरान भी चोटिल होने से अस्पताल में भर्ती है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed