फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body was taken out from the grave after 21 days

Amethi News: 21 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

Fri, 13 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The body was taken out from the grave after 21 days
जगदीशपुर (अमेठी)। गड़रियाडीह गांव में 21 दिन पहले हुई त्रिलोकी रैदास की मौत को लेकर नया मोड़ सामने आया है। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था और परिवार ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था, लेकिन अब सौतेले बेटे राम प्रकाश ने मौत मामले को संदिग्ध बताते हुए सौतेली मां रामवती पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



राम प्रकाश ने डीएम, एसपी सहित अन्य अफसरों को शिकायत भेजकर मामले की जांच और शव के पोस्टमार्टम की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार में शिकायतकर्ता भी शामिल था। बृहस्पतिवार दोपहर तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह की मौजूदगी में कब्र की खोदाई करवाकर शव निकाल कर पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार त्रिलोकी रैदास ने करीब 35 वर्ष पहले श्यामलाल की विधवा रामवती से विवाह किया था। विवाह से पहले रामवती का बेटा राम प्रकाश मकदूमपुर कला गांव में ही रह गया था। त्रिलोकी से रामवती को तीन बच्चे हुए, जिनकी असमय मृत्यु हो चुकी है। अब त्रिलोकी की मौत के बाद संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। रामवती ने आरोप लगाया है कि उसे पहले भी मारपीट का शिकार बनाया गया है और अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश व शिकायत के आधार पर शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed