फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The alleged girlfriend arrived before the young man's wedding

Amethi News: युवक की शादी से पहले पहुंची कथित प्रेमिका

Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The alleged girlfriend arrived before the young man's wedding
बाजारशुकुल (अमेठी। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती ने एक युवक की शादी में भूचाल ला दिया है। दिल्ली की रहने वाली एक पार्लर संचालिका विवाहिता ने आरोप लगाया है कि बाजारशुकुल क्षेत्र निवासी युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर भरोसे में लेकर दिल्ली आकर होटल में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब युवक की शादी से पहले वह पति के साथ उसके घर पहुंची है, जहां पैसों के लेनदेन की बात हो रही है।
विज्ञापन



महिला ने बताया कि युवक इन दिनों अहमदाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और वहीं से उसने इंस्टाग्राम पर पार्लर से जुड़ी प्रोफाइल को फॉलो करना शुरू किया। इसी दौरान उसने महिला का मोबाइल नंबर निकाला और बातचीत शुरू की। कुछ समय बाद वह दिल्ली पहुंचा और होटल में महिला से कई बार मिला। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने जानबूझकर उसके पति और परिवार को सारी बातें बताईं, जिससे उसका वैवाहिक जीवन टूट गया।
विज्ञापन



अब उसे पता चला है कि आरोपी का 14 अप्रैल को तिलक और 20 अप्रैल को शादी है। विवाहिता शुक्रवार को अपने पति के साथ बाजारशुकुल पहुंची और युवक से मुलाकात की। सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो विवाहिता व युवक के बीच वार्ता का दौर चल रहा है। लोगाें का कहना है कि दोनों के बीच समझौता हो गया है। हालांकि उसने अब तक पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि विवाहिता मौखिक जानकारी देने आई थी, लेकिन वह केस दर्ज नहीं करवाना चाहती। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed