फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The aim is to strengthen Narendra Modi: Mahant Brij Mohan Das

नरेंद्र मोदी को मजबूत करना मकसद : महंत बृज मोहन दास

Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The aim is to strengthen Narendra Modi: Mahant Brij Mohan Das
मुसाफिरखाना (अमेठी)। चंदीपुर गांव में अखिल भारतीय तिवारी कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन में केंद्र की मोदी सरकार को मजबूत करना पार्टी का मकसद बताया गया।प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद दशरथ गद्दी अयोध्या पीठाधीश्वर महंत बृज मोहन दास ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना ही तिवारी कांग्रेस पार्टी का मकसद है। अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दिनेश दत्त भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के परिवार की पूनम नारायणी व संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे। सभी वक्ताओं के निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही।
विज्ञापन

महंत बृज मोहन दास ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिल भारतीय तिवारी कांग्रेस पार्टी उस पार्टी का समर्थन करती है जो राष्ट्रवाद की बात करता है। जो भारत को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। महंत ने कहा कि प्रदेश में योगी और देश में मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर मजबूत हो रहा है। आज कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण रसातल में पहुंच गई है। उसका नाम लेने वाला कोई नहीं है। अधिवेशन में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संचालन पं. केके शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed