{"_id":"66d0fbc46be15bd1fb06d484","slug":"the-accused-who-pushed-in-front-of-the-train-was-caught-amethi-news-c-96-1-ame1002-124574-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रेन के आगे धक्का देने वाले आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रेन के आगे धक्का देने वाले आरोपी को पकड़ा
Fri, 30 Aug 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के पूरे बान सिंह मजरे कटरालालगंज में मामूली विवाद में युवक की पिटाई कर बगल से गुजर रही ट्रेन के आगे धक्का देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी भी पुलिस की निगरानी में है। इसमें शामिल अज्ञात की पहचान के साथ पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
गौरीगंज थाने के पूरे बान सिंह मजरे कटरालालगंज निवासी श्रीराम सरोज का पुत्र संदीप की शनिवार को कुछ लोगों ने पिटाई कर लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। घायल का उपचार ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। घायल की बहन ने केस दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गौरीगंज पूरे बान सिंह मजरे कटरा लालगंज वार्ड 17 कस्बा निवासी गौरीशंकर कश्यप को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसमें शामिल एक बाल अपचारी को भी निगरानी में लिया है। आरोपी की गिरफ्तार के बाद उसका चालान कोर्ट भेजते हुए पुलिस मामले में शामिल अज्ञात की पहचान के साथ कार्रवाई में जुटी है।
एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपी गौरीशंकर का चालान कोर्ट भेजा गया है। बाल अपचारी पुलिस की निगरानी में है।