{"_id":"68bb346ad103b4196d0d7079","slug":"the-ac-of-the-post-operation-ward-is-not-working-patients-are-troubled-amethi-news-c-96-1-ame1008-147852-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पोस्ट ऑपरेशन वार्ड का एसी खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पोस्ट ऑपरेशन वार्ड का एसी खराब, मरीज परेशान
Sat, 06 Sep 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्ट ऑपरेशन वार्ड का हाल। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के पोस्ट ऑपरेशन वार्ड का एसी कई दिनों से खराब है, जिसकी वजह से सर्जरी कराने वाले मरीजों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। भूतल पर जनरल वार्ड में भी एसी नहीं होने से मरीज बेहाल हैं। रोगियों और तीमारदारों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है।
जिला अस्पताल में 12 वार्डों में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। प्रथम तल पर पोस्ट ऑपरेशन वार्ड है। शुक्रवार को इस वार्ड में पांच मरीज भर्ती मिले। यहां चार पंखे और एक एसी लगा मिला। एसी का तार निकाल दिया गया है। सिर्फ पंखे चल रहे थे। मरीज निधि, प्रीति, वंदना, आफरीन आदि के तीमारदारों ने बताया कि एसी नहीं चलने से गर्मी के कारण मरीज को दिक्कत हो रही है।
टांका पकने का भी खतरा है। जनरल वार्ड नंबर तीन में तीन मरीज भर्ती मिले। यहां सिर्फ दो पंखे लगे मिले। मरीज अतीमन की तीमारदार रुबीना ने बताया कि वे दो दिन से अस्पताल में हैं। उमस के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
एक वार्मर पर दो नवजात, संक्रमण का खतरा
स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में नवजात से लेकर एक माह तक के शिशुओं को (जो समय से पहले जन्मे, कम वजन, पीलिया आदि बीमारियों से ग्रसित हों) भर्ती कर उपचार किया जाता है। इस समय वार्ड में भर्ती शिशुओं पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। वार्ड में 13 वार्मर बेड पर 17 बच्चे भर्ती हैं। शुक्रवार को चार बेड पर दो-दो नवजात को लिटाकर इलाज किया जा रहा था।