फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   term of block cheif will end today

आज समाप्त होगा ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल

Tue, 16 Mar 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
term of block cheif will end today
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 13 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का कार्यकाल बुधवार रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। कार्यकाल खत्म होने के बाद किसी भी प्रकार का आहरण वितरण न हो सके इसके लिए सभी ब्लॉकों के बीडीओ को ब्लॉक प्रमुखों के ई-ग्राम स्वरोजगार व पीएफएमएस पोर्टल के डीएससी को रात 12 बजे अन रजिस्टर्ड करने का निर्देश दिया गया है। सभी ब्लॉक प्रमुख बुधवार को अपने ब्लॉकों में मौजूद रहकर आहरण वितरण करने में लगे रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व निदेशक पंचायती राज किंजल सिंह ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। पत्र मिलने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर नेे डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को सभी ब्लॉक प्रमुखों द्वारा किए जाने वाले आहरण वितरण पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कहा है कि क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य के लिए संचालित पंचम राज्य वित्त आयोग व 15वां वित्त आयोग से होने वाले कार्यों का भुगतान रोकने के लिए ई-ग्राम स्वरोजगार व पीएफएमएस पोर्टल की डीएससी को रात 12 बजे अन रजिस्टर्ड कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बैंकों को भी इस आशय का निर्देश जारी करने को कहा गया है कि वे बुधवार के बाद पूर्व में जारी किसी भी चेक का भुगतान नहीं करें। यदि रात 12 बजे के बाद किसी भी ब्लॉक में डीएससी के माध्यम या बैंक द्वारा कोई भुगतान हुआ तो उसके लिए सीधे बीडीओ को जिम्मेदार माना जाएगा।

डीपीआरओ ने बताया कि इस संबंध में सभी बीडीओ को निर्देश दिया जा चुका है। ब्लॉक प्रमुख के स्थान पर किसे प्रशासक नामित किया जाएगा इसके संबंध में अभी शासन से कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed