फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ten thousand population upset due to waterlogging

जलभराव के चलते दस हजार की आबादी परेशान

Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand population upset due to waterlogging
अमेठी : महमूदपुर ग्राम पंचायत में बरसात के बाद जमा गंदा पानी। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। शहर से सटी ग्राम पंचायत महमूदपुर और आवास विकास कॉलोनी की करीब दस हजार की आबादी अतिवृष्टि से हुए जलभराव का दंश झेल रही है। शहर में निर्माणाधीन बाईपास ऊंचा होने एवं उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह हालात उपजे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के चलते जलभराव एवं जलनिकासी की समस्या सुलझ नहीं पा रही है। जानकारी के बावजूद प्रशासनिक अमला इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। अफसरों की लापरवाही का दंश स्थानीय लोगों को झेलना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला शहर से सटे विनियमित क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी और ग्राम पंचायत महमूदपुर का है। शहर से सटे होने के चलते करीब दस हजार की आबादी परेशान है। गौरतलब होगा कि निर्माणाधीन बाईपास काफी ऊंचा बनाया गया है। बाईपास में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

जलनिकासी नहीं होने से महमूदपुर ग्राम पंचायत के सभी पुरवों एवं आवास विकास कॉलोनी में आज भी पानी भरा है। स्थिति यह है कि इंटरलॉकिंग एवं खड़ंजा मार्ग के ऊपर तक पानी भरा हुआ है। यही नहीं लोगों के घर भी चारों ओर से पानी से घिरे हुए हैं। ऐसे में एक ओर जहां जलभराव तो दूसरी ओर जमा पानी से उठने वाली दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। संक्रामक बीमारियों का खतरा अगल से बना हुआ है। ग्राम प्रधान मीनाक्षी यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को पत्र देकर जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। लेकिन अभी तक हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बाईपास के किनारे-किनारे नाले का निर्माण करा दिया जाए तो जलभराव की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। ग्रामीण पृथ्वीश कुमार मिश्र ने कहा कि जलभराव की समस्या के चलते लोग परेशान हैं। निर्माणाधीन बाईपास में बनाई गई पुलिया यदि जमीन के लेबल पर लगाई गई होती तो आज जलभराव की समस्या इतनी विकट नहीं होती। ग्रामीण राजेश तिवारी ने कहा कि बाईपास ऊंचा होने से जलभराव की समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है। बाईपास के उत्तर दिशा में एक पुलिया का निर्माण हो जाए तो जलभराव की समस्या से कुछ निजात मिलेगी। ग्रामीण नंद कुमार मिश्र के अनुसार जलभराव की यही स्थिति रही तो ग्रामीण संक्रामक बीमारी का शिकार होंगे। उन्होंने जल्द जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग उठाई है।

जल्द होगी व्यवस्था
एसडीएम महात्मा सिंह के अनुसार संबंधित अधिकारियों को भेज कर जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बाईपास के संबंधित अधिकारियों से भी संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed