{"_id":"5edd04798ebc3e909a686eab","slug":"teenager-dies-under-suspicious-circumstances-amethi-news-lko5248982173","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुर्मी का पुरवा मजरे महमदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुर्मी का पुरवा मजरे महमदपुर निवासी हरिनाथ वर्मा की 15 वर्षीय पुत्री किरन का शव रविवार सुबह घर में बनी सीढ़ी की रेलिंग के सहारे फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। पुत्री का शव देकर परिजन बिलख पड़े।
परिवारीजनों के अनुसार किशोरी के पिता दिल्ली में रहते हैं। लॉकडाउन के चलते वे घर नहीं आ सके। घर में मृतका व उसकी मां पूजा एवं एक छोटा भाई व एक बहन रहते हैं। शनिवार शाम किरन भोजन करने के बाद घर के अंदर सोने चली गई और पूजा व दोनों बच्चे बाहर सो गए।
विज्ञापन
सुबह जागने के बाद मां पूजा घर के अंदर पहुंचीं तो किरन का शव सीढ़ी की रेलिंग के सहारे फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। उपनिरीक्षक तरुण कुमार पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।