फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teen dies under suspicious circumstances, head representative accused of murder

Amethi News: किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, प्रधान प्रतिनिधि पर हत्या का आरोप

Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teen dies under suspicious circumstances, head representative accused of murder
पीपरपुर के मई गांव गमगीन मृतक अनूप कुमार कोरी के परिजन। संवाद
शाहगढ़ (अमेठी)। पीपरपुर के मई गांव निवासी अनूप कुमार कोरी (15) की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है, जबकि घरवाले प्रधान प्रतिनिधि पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों पर दबाव बनाकर तहरीर बदलवाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन




पिता रामस्वरूप ने बताया कि उनका बेटा अनूप अपने दोस्तों अमन (15), आदर्श (17) और मयंक (12) के साथ एक ही बाइक से हीरापुर गांव में रिश्तेदार के यहा जन्मदिन की पार्टी में गया था। देर शाम वापसी के दौरान हारीपुर-घटकौरा संपर्क मार्ग पर हारीपुर गोशाला के पास रंजिश में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश तिवारी की बोलेरो से बाइक को टक्कर मारी गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। अन्य तीनों घायल किशोरों को अलग-अलग एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन अनूप वहीं तड़पता रहा। अनूप की मां मीनू और बहन खुशबू मौके पर पहुंचे, जिसके बाद एंबुलेंस से अनूप को सीएचसी भेटुआ लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



अनूप की बहन खुशबू ने कहा कि यह साधारण हादसा नहीं है। अगर दुर्घटना होती तो सभी को अस्पताल पहुंचाया जाता। उनके भाई की हत्या की गई है। मां मीनू ने आरोप लगाया कि चकबंदी विवाद को लेकर पहले से धमकी मिल रही थी। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






अलग-अलग एंबुलेंस से पहुंचे अस्पताल
भेटुआ सीएचसी के फार्मासिस्ट आरसी वर्मा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे अनूप को 102 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। मयंक, अमन और आदर्श को कुछ ही मिनटों बाद दो अलग-अलग एंबुलेंस से लाया गया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।





पुलिस बोली, मवेशी से टकराई बाइक
घटना की तफ्तीश के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि हादसे में अनूप की जान गई है। थानाध्यक्ष रामराज कुशवाहा के मुताबिक अनूप और तीनों किशोर एक ही बाइक से हीरापुर से वापस मई गांव लौट रहे थे। हारीपुर गोशाला के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया, जिससे टकराकर अनूप व उसके दोस्त घायल हो गए। अनूप की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।




आरोप निराधार
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश तिवारी ने बताया कि वे हारीपुर से लौट रहे थे। रास्ते में चारों युवक घायलावस्था में पड़े थे। उन्होंने 108 को कॉल कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अनूप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।






जांच के बाद होगी कार्रवाई

सीओ अमेठी मनोज मिश्र ने बताया कि अनूप की मौत के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल किशोरों ने अपने बयान में निराश्रित गोवंश से टक्कर होने की बात बताई है। मृतक के परिजनों ने भी किशोरों का बयान सुना है। जो भी तहरीर मिलेगी, उसी के अनुरूप जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed