फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teams of Singhpur, Bhetua and Jamo won the matches

Amethi News: सिंहपुर, भेटुआ और जामो की टीम ने जीते मैच

Mon, 11 Mar 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 11 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Teams of Singhpur, Bhetua and Jamo won the matches
अमेठी। बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षक कर्मचारी अनुदेशक एवं कर्मचारियों की अमेठी टीचर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, बीजेपी जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र व प्रमुख प्रतिनिधि घनश्याम चौरसिया ने किया। पहला मैच सिंहपुर टीम और मुसाफिरखाना टीम के बीच हुआ। जिसमें मुसाफिरखाना टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 40 रन बनाए। जवाब में उतरी सिंहपुर टीम ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के खिलाड़ी आशीष कुमार पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरा मैच अमेठी टीम और भेटुआ टीम के बीच में हुआ। भेटुआ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हए 115 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेठी टीम 67 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन

भेंटुआ टीम के खिलाड़ी सत्यार्थ पांडेय 61 रन व तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। तीसरा मैच जगदीशपुर टीम और जामो टीम के बीच हुआ। जामो टीम के खिलाड़ी पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी जगदीशपुर की टीम 65 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के खिलाड़ी सत्यव्रत 21 रन बनाए और मत्स्येंद्र शुक्ला ने दो विकेट लिए। सांसद प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर विजेता तथा उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण कर किया। पहले दिन मैच के मैन ऑफ द मैच के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अमेठी टीचर्स प्रीमियर लीग कमेटी अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया सीजन 2 के तहत जिले की कुल 12 ब्लॉकों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट 10 मार्च से शुरू होकर 28 अप्रैल तक चलेगा, जो रविवार तथा अवकाश के दिवस में किया जाएगा। अमेठी टीचर प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल 21 अप्रैल तथा फाइनल 28 अप्रैल को होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ल, सुधांशु शुक्ला, विषुव मिश्र, पंकज, अमित, सचिन, अमन, अभिषेक, प्रशांत, विनोद, शैलेंद्र, महेंद्र आशुतोष, नवनीत, अनिल, बृजलाल, अश्विनी शुक्ल, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed