फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Team raided medical store, took two samples

Amethi News: मेडिकल स्टोर पर टीम ने मारा छापा, लिए दो सैंपल

Thu, 14 Mar 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Team raided medical store, took two samples
अमेठी। प्रतिबंधित दवाएं व टिंचर एवं अल्कोहल युक्त दवाओं की बिक्री पर रोकथाम को लेकर बुधवार को औषधि प्रशासन, आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इसकी भनक लगते ही कई मेडिकल दुकानदार दुकानों को बंद कर गायब हो गए। मौके पर सिर्फ एक मेडिकल स्टोर पर टीम ने छापा मारा और पांच दावों की बिक्री पर रोक लगाते हुए दो संदिग्ध दावों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डीएम की ओर से गठित टीम ड्रग्स इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्र, आबकारी निरीक्षक सतीश दीक्षित ने पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ शहर स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने मौके पर मिली कमियों को अंकित किया। मेडिकल स्टोर से जांच व विश्लेषण के लिए दो संदिग्ध नमूने लिए गए। इसके साथ ही पांच दवाओं की बिक्री रोक दी गई है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर कमियां मिलीं है। मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान टिंक्चर व अल्कोहल युक्त औषधियां बरामद नही हुई। बताया कि दो संदिग्ध सेंपल लिए गए हैं। जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला आगरा भेजा जा रहा है। वहीं पांंच दवाओं की बिक्री पर रोक लगाते हुए संबंधित अभिलेख मांगे गए हैं। बताया कि बृहद स्तर पर सभी मेडिकल स्टोरों पर जांच होनी थी लेकिन अन्य सभी मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed