{"_id":"671804015f490175c50d3a05","slug":"team-of-kukha-rampur-and-mahiya-sinduria-tops-in-kabaddi-amethi-news-c-96-1-ame1002-128098-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कबड्डी में कुकहा रामपुर व महिया सिंदुरिया की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कबड्डी में कुकहा रामपुर व महिया सिंदुरिया की टीम अव्वल
Wed, 23 Oct 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। विकास क्षेत्र सिंहपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे शुकलन के परिसर में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कुकहा रामपुर विजेता व प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी में महिया सिंदुरिया की छात्राएं विजेता रहीं। प्राथमिक बालक दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कुकहा रामपुर के छात्र सुनील कुमार प्रथम, प्राथमिक विद्यालय महेशपुर के छात्र नीरज द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय कुकहा रामपुर के छात्र ब्रजेश तृतीय स्थान पर रहे। खो खो बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकहा रामपुर की छात्रा महिमा विजेता रहीं।
बालक वर्ग दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र रोहित प्रथम, शिवा द्वितीय व साहिल तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षक उबैद अहमद, दिलीप कुमार शुक्ला, गीता मिश्रा, मोहम्मद राशिद खान आदि मौजूद रहे।