फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers mark their presnt, but absent from the school

रजिस्टर में मौजूद, मौके पर गायब मिले कई शिक्षक

Sun, 12 Dec 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teachers mark their presnt, but absent from the school
जायस (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र बहादुरपुर के बीईओ ने बीते दिन शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर व ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई शिक्षक/ कर्मचारी उपस्थिति पंजिका पर हाजिरी बनाकर गायब मिले। विद्यालय में उपस्थिति से ज्यादा बच्चों को एमडीएम खिलाने की बात भी सामने आई। बीईओ ने लेखा कार्यालय को रिपोर्ट भेजकर अनपुस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की हकीकत जांचने के लिए बीईओ राकेश सचान ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। बीईओ ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में स्थित कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर का सुबह 9:20 बजे निरीक्षण किया गया तो प्रधानाध्यापक जावेद अहमद, सहायक अध्यापक रामजी सोनकर व अनुदेशिका बीनू कुमारी बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल से गायब मिले।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान 9:40 बजे रामजी सोनकर उपस्थित हुए। विद्यालय के अभिलेखों के परीक्षण में पाया गया कि नौ दिसंबर को एमडीएम पंजिका में खाना खाने वाले बच्चों की संख्या नहीं भरी गई थी। प्राइमरी में 238 बच्चों के स्थान पर 338 बच्चों की संख्या लिखी पाई गई। निरीक्षण में विद्यालय के सभी अभिलेख अव्यवस्थित व अपूर्ण पाए गए। इसके बाद खंड शिक्षा कार्यालय/ ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 10:10 बजे सहायक लेखाकार रूपाली मिश्रा, अनुचर सैय्यद सादिक, आकाश दीप, अमन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज जायसवाल व शेषनाथ अनुपस्थित पाए गए। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अनुचर अरविंद कुमार ने उपस्थित पंजिका में पहले से हस्ताक्षर कर रखे थे। औचक निरीक्षण में सभी अनुपस्थित अध्यापक, अनुचर व समस्त अन्य स्टाफ का निरीक्षण तिथि का वेतन रोकने की संस्तुति लेखा कार्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed