फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers honored for outstanding performance

Amethi News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored for outstanding performance
गौरीगंज डीपीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में के दौरान मौजूद विधायक राकेश प्रताप सिंह, ​शिक्षा विभा
अमेठी सिटी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला पंचायत और रिसोर्स सेंटर में बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 शिक्षकों को प्रमाणपत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की शैलजा गोंड, सुनीता जायसवाल, अभिषेक यादव, नवनीत त्रिपाठी, डॉ. रमेश सिंह और साधना मिश्रा सहित छह शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सम्मानित किए गए। विकास क्षेत्र गौरीगंज के ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन



जनपद स्तर पर इस अवसर पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, सीडीओ सूरज पटेल, डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संग्रामपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अमेठी की संयुक्त कार्य समिति ने शुक्रवार को गौरीगंज बार एसोसिएशन सभागार में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। राम लखन मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। विधायक राकेश प्रताप सिंह और भाजपा जिला प्रतिनिधि संतोष कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने शिक्षक संघ की उपलब्धियों और सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। अंत में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र और गीता देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed