{"_id":"68b5fbd0b2e336b663096205","slug":"teachers-and-children-took-a-pledge-amethi-news-c-96-1-ame1002-147603-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षकों व बच्चों ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षकों व बच्चों ने लिया संकल्प
Tue, 02 Sep 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को परिषदीय, सहायता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के 1073 विद्यालयों के 3451 शिक्षकों और 75,854 बच्चों ने एक स्वर में शिक्षा स्वाभिमान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में पांच प्रमुख संकल्प दोहराए गए। इनमें विद्यालयों को स्वच्छ और हरित बनाना, संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग, बिना भेदभाव के शिक्षा का वातावरण निर्मित करना, शिक्षा को केवल ज्ञान का साधन न मानकर चरित्र निर्माण व समाजसेवा का आधार मानना और विद्यालय को सेवा व समर्पण का तीर्थ मानकर उसका गौरव बढ़ाना शामिल है। प्रतिभागियों ने यह भी संकल्प लिया कि विद्यालय हमारा अभिमान और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
सिंहपुर ब्लॉक के 317 शिक्षक और 10,769 बच्चे, गौरीगंज के 731 शिक्षक व 11,121 विद्यार्थी, जगदीशपुर के 356 शिक्षक और 11,209 छात्र-छात्राएं, तिलोई के 560 शिक्षक और 14,700 बच्चे और भेटुआ के 296 शिक्षक व 3,700 विद्यार्थियों ने संकल्प लिया। इस रिकॉर्ड स्तर की सहभागिता से कार्यक्रम का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, मंत्री धीरेंद्र सिंह बघेल, सचिन श्रीवास्तव, अमित पांडेय, प्रवीन मिश्रा, प्रमोद पांडेय और अंकित सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।