फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Swimming pool closed due to motor failure

Amethi News: मोटर में खराबी आने से बंद हुआ तरणताल

Sat, 31 May 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 31 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool closed due to motor failure
अमेठी सिटी। जिला खेला कार्यालय अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में बना तरणताल जल निकासी के लिए लगी मोटर में खराबी आने से बंद हो गया है। ऐसे में गर्मी के मौसम में तैराकी का शौक रखने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। स्टेडियम की ओर से मोटर खराबी को दुरुस्त कराने की कवायद के साथ तरणताल की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन




अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में तैराकी के शौकीन बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए तरणताल बना है। तरणताल संचालित हो रहा था, लेकिन तरणताल में अंदर के पानी को निकालने के लिए लगी मोटर में खराबी आ गई, जिसके कारण उसमें भरा पानी निकालने में समस्या आ गई।
विज्ञापन




जबकि पानी को समय-समय पर बदला जाता है, जिससे तैराकों को पानी से संबंधित बीमारी की समस्या का खतरा न हो। मोटर में खराबी आने के बाद तरणताल को बंद कर उसमें भरे पानी को निकालने व सफाई कराने के साथ ही मोटर की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed