{"_id":"65a19de288313713fc056430","slug":"sweets-distributed-after-sanjay-singh-was-made-rajya-sabha-mp-again-amethi-news-c-96-1-ame1003-11969-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर बांटी मिठाई
Sat, 13 Jan 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के निवासी व आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
अमेठी के आम आदमी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को संजय सिंह के फिर से सांसद बनने की खुशी जताई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अगुवाई में मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव धर्मेंद्र नाथ शुक्ल, मुनव्वर अली सैफी, संदीप कसौधन, संजय जायसवाल, घनश्याम सोनी आदि मौजूद रहे। जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के पुराने कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद कश्यप, प्रदेश सचिव संतोष कुमार यादव, मो. आवेश हन्फी, छात्र संगठन मंडल उपाध्यक्ष चंद्रजीत यादव, राजेश सिंह, चंद्र प्रकाश कश्यप, राम नरायन यादव, कुलदीप सरोज, पल्टू राम आदि मौजूद थे। संवाद