फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   swami prasad maurya amethi ramcharet manas

राम चरित मानस महाकाव्य है धर्मग्रंथ नहीं : स्वामी प्रसाद मौर्य

Mon, 03 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
swami prasad maurya amethi ramcharet manas
स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए लोग।
गौरीगंज (अमेठी)। सम्राट अशोक की जयंती पर रविवार को गौरीगंज के गढ़ामाफी में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने बौद्ध धर्म का बखान करते हुए एक बार फिर कहा कि राम चरित मानस एक महाकाव्य है, धार्मिक ग्रंथ नहीं।स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा पूरे देश में हिंदू मुस्लिम का नारा देकर देश को बांटने की नींव डाल रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता पहले से समाज को बांटने के लिए कमर कसकर काम कर रहे हैं। भाजपा द्वारा चैत्र नवरात्र में हर जगह राम चरित मानस कराने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले दलित ही राम चरित मानस का पाठ कराते थे। जब उन्हें नीच और अधम कहा जाने लगा तो उन लोगों ने किनारा कर लिया।
विज्ञापन

अब सरकार मजबूरी में राम चरित मानस का पाठ करा रही है। कहा कि जब धर्म की आड़ में नीच और अधम कहा जाएगा तो क्या करेंगे। राम चरित मानस सिर्फ एक महाकाव्य है कोई धार्मिक ग्रंथ नहीं है। कहा कि उच्च न्यायालय पहले ही आदेश जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भगवान बुद्ध की बात करते हुए कि आज दुनिया में भारत की पहचान भगवान बुद्ध के विचारों से जानी जाती है। केंद्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा देश बेचने पर उतारू है। उसने बंदरगाह, रेलवे स्टेशन, कई ट्रेनों और एलआईसी को भी बेंच दिया। इन्हीं संस्थानों में नौजवानों को नौकरी मिलनी थी। इसका मतलब साफ है कि नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य सीएम पर भी हमलावर हो गए। कहा कि योगी बाबा दादा के पुश्तैनी कमान पर भी बुलडोजर चलवा रहे हैं। बाबाजी आप अमर होकर नहीं आए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां एक होने की दिशा में काम कर रही हैं।


अभी चुनाव कौन और कहां से लड़ेगा यह कहना जल्दबाजी होगा। इससे पहले आयोजकों ने स्वामी प्रसाद को माला पहनाकर स्वागत करते हुए भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। यहां से निकल वे सपा नेता महेंद्र यादव के घर गए। सपा जिलाध्यक्ष राम उचित यादव, अमेठी विधायक के प्रतिनिधि अरुण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed