फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   survey started for election

तीन निकायों में आज से शुरू होगा घर-घर सर्वे

Fri, 30 Sep 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
survey started for election
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज हो गई है। शनिवार से तीन निकायों में घर-घर सर्वे अभियान का शुभारंभ होगा वहीं विस्तारित क्षेत्र नगर पालिका जायस में छह बूथ और बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियां क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए मैदान में हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की घोषणा से पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग ने बूथ व मतदाता सूची को दुरुस्त करने का निर्देश जिला निर्वाचन कार्यालय को दिया है। निर्देश के बाद जिले के चारों निकायों में चुनाव की तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 25, नगर पंचायत अमेठी में 12 व मुसाफिरखाना में 10 बीएलओ को घर-घर सर्वे के लिए नियुक्त किया गया है। सभी बीएलओ शनिवार से वार्डों में जाकर घर-घर सर्वे करेंगे।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं तथा किन्हीं कारणों से छूटे लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा एकत्र कर मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्यवाही की जाएगी। सर्वे के दौरान मतदाता सूची में नाम व पिता का नाम गलत अंकित होने की दशा में उसे संशोधित करने का भी काम किया जाएगा। सर्वे के लिए नियुक्त बीएलओ प्रतिदिन की रिपोर्ट पर्यवेक्षक को देंगे। पर्यवेक्षक रिपोर्ट तैयार कर सेक्टर आफीसर को सौंपेंगे। इसके बाद मतदाता सूची में नाम घटाने व बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जायस में छह से शुरू होगा सर्वे
शासन ने नगर पालिका परिषद जायस की सीमा का विस्तार किया गया था। विस्तार में 21 गांव के 9329 लोगों को नगर क्षेत्र में शामिल किया गया था। नगर क्षेत्र में शामिल मतदाताओं को वोट डालने के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े इसका भी ख्याल निर्वाचन विभाग रख रहा है। अभी तक नगर पालिका में 25 बूथों पर चुनाव होता था। सीमा विस्तार होने के चलते इस बार 31 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। सीमा विस्तार से जुड़े क्षेत्रों में छह बूथ और बनाए जा रहे हैं। मोलवी कला, मोलवी खुर्द व पूरे हकीम वार्ड में दो-दो बूथ बनाए जाएंगे।
राजनीतिक पार्टियों व संभावित प्रत्याशियों ने कसी कमर
निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बाद नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्टी का झंडा बुलंद करने के लिए राजनीतिक पार्टियों की कवायद तेज हो गई है। भाजपा व कांग्रेस वार्ड वार सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही हैं तो वहीं सपा, बसपा व आम आदमी पार्टी भी बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए जद्दोजहद में लगी हैं। संभावित प्रत्याशियों ने वार्डों में बैठक व जनसंपर्क तेज कर दिया है।

निकायवार 2017 में मतदाताओं की संख्या
निकाय - वार्ड - कुल
गौरीगंज - 25 - 21,687
जायस - 25 - 22,521
अमेठी - 12 - 10,946
मुसाफिरखाना - 10 - 6249
मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं युवा
एडीएम/नगरीय निकाय प्रभारी एके सिंह ने 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से अपील की है कि वह मतदाता सूची में नाम जरूर बढ़वाएं। स्वयं के साथ ही दूसरों लोगों को भी सूची में नाम बढ़वाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed