फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   survey of ring road started again

Amethi News: रिंग रोड का सर्वे दोबारा शुरू

Fri, 07 Jul 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
survey of ring road started again
सड़क का सर्वे करते कर्मी
अमेठी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से शहर स्थित रेलवे लाइन के दक्षिणी छोर (रिंग रोड) बाईपास (एनएच 931) फेज टू, एनएच 931 और एनएच 330 (96) के चौड़ीकरण व भूमि अधिग्रहण को लेकर दोबारा स्थलीय एवं अभिलेख सत्यापन शुरू कर दिया गया है। एनएच अफसरों की मौजूदगी में राजस्व टीम तीनों प्रोजेक्ट का सत्यापन कर रही है। इसके लिए गांववार रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के प्रयास से रिंग रोड बाइपास (एनएच 931) फेस टू निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 283.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। भूमि अधिग्रहण के संबंध में गजट प्रकाशन के बाद बाइपास फेज टू निर्माण की जद में आ रहे राजस्व गांव खेरौना, बधवरिया, मनीपुर राघव, रेभा, चचकापुर, बिराहिमपुर, बरियापुर, भरथीपुर, लोनियापुर, रायपुर फुलवारी, उमापुर गाना पट्टी और जंगल रामनगर के कुल 461 गाटों के सापेक्ष 19.7495 हेक्टेयर निजी व सरकारी भूमि का सत्यापन कार्य अंतिम स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

करीब नौ सौ करोड़ रुपये की लागत से 68.3 किमी प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज- मुसाफिरखाना हाईवे (एनएच 931) को 10 मीटर चौड़ा किया जाना है। यह हाईवे प्रतापगढ़ के चिलबिला रेलवे क्रासिंग से बिहारगंज, अंतू, बाबूगंज के बाद अमेठी जनपद में तहसील अमेठी मुख्यालय, जिला मुख्यालय गौरीगंज एवं मुसाफिरखाना तहसील मुख्यालय तक जाता है। इस हाईवे पर 47 किमी. हिस्सा अमेठी जिले में पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक (आरओबी) फ्लाईओवर तो प्रतापगढ़ जिले के बाबूगंज बाजार में बाईपास, अमेठी के ठेंगहा गांव में करीब 2.5 किलोमीटर व जिला मुख्यालय गौरीगंज में भी टिकरिया से करीब 4.5 किमी. लंबा बाईपास बनेगा। जद में आ रही जमीन का सत्यापन एनएच अफसरों की मौजूदगी में गठित राजस्व टीम द्वारा स्थलीय एवं अभिलेखीय सत्यापन किया जा रहा है।
साथ ही प्रयागराज-प्रतापगढ़-रामगंज- सुलतानपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग 96 ( न्यू एनएच 330) का चौड़ीकरण किया जाना है। राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में जिले की स्थानीय तहसील के नौ गांव का करीब दस किलोमीटर हिस्सा पड़ता है। अमेठी तहसील क्षेत्र के गांव छीड़ा, त्रिसुंडी, संसारीपुर, रायपुर, रामपुर, कुरंग, नरबहनपुर, दुर्गापुर और बीकापुर गांव की भूमि आएगी। जिसमें इन सभी गांव के 43.6596 हेक्टेयर भूमि विस्तार की जद में आ रही है। जिसका सत्यापन एनएच अफसरों और राजस्व टीम द्वारा किया जा रहा है।

टीम ने किया सत्यापन
नायब तहसीलदार अमेठी ने बृहस्पतिवार को कार्य का सत्यापन किया। जिसमें एनएच 931 बाईपास (फेज-2) रिंग रोड, एनएच 330 (96) प्रतापगढ़- अयोध्या फोरलेन चौड़ीकरण व एनएच 931 प्रतापगढ़-अमेठी- मुसाफिरखाना चौड़ीकरण को लेकर एनएच के अधिकारियों राजस्व टीम के अधिकारी व संबंधित हल्का लेखपाल मौजूद रहे। हाईवे प्रशासन की ओर से अनुराग और मनीष कुमार तथा राजस्व विभाग से राजस्व निरीक्षक लालमणि, राज कुमार सिंह, श्रीपति गुप्ता व जगदीश प्रसाद मौर्या के साथ संबंधित गांव के हल्का लेखपाल रहे।


तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के संबंध में एनएच अफसरों की मौजूदगी में भूमि के सत्यापन का कार्य पुनः चल रहा है। सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर एनएच को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed