{"_id":"622a420cbb686c0a1e303793","slug":"suresh-pasi-junior-and-mayankeshwar-is-senior-most-mla-in-amethi-district-amethi-news-lko6212131159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश पासी सबसे युवा, मयंकेश्वर सबसे सीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश पासी सबसे युवा, मयंकेश्वर सबसे सीनियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के टिकट पर दूसरी बार जगदीशपुर से जीत दर्ज करने वाले सुरेश पासी को जिले का सबसे युवा विधायक निर्वाचित होने का गौरव हासिल हुआ है। सुरेश पासी की उम्र तकरीबन 40 वर्ष है। शैक्षिक अभिलेखों में 15 नवंबर 1981 को जन्मे सुरेश पासी 2017 में जगदीशपुर से विधायक निर्वाचित होने से पहले तिलोई विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड तिलोई से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। इसी तरह भाजपा के ही टिकट पर तिलोई विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले मयंकेश्वर शरण सबसे सीनियर हैं। मयंकेश्वर की उम्र करीब 55 वर्ष है।
अमेठी में मयंकेश्वर सबसे शिक्षित
अमेठी जिले की चारों सीटों पर शनिवार को जीत दर्ज करने वालों में तिलोई से निर्वाचित मयंकेश्वर शरण सिंह सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। मयंकेश्वर द्वारा नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है। इसके अलावा जगदीशपुर से निर्वाचित सुरेश पासी इंटरमीडिएट हैं। गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह हाईस्कूल पास हैं। अमेठी से विधायक निर्वाचित हुईं महराजी महज साक्षर हैं।
सबसे पहले आया तिलोई का परिणाम
जिले की चार सीटों में सबसे पहले तिलोई विधानसभा क्षेत्र की गिनती पूरी हुई। तिलोई के बाद अमेठी की गिनती पूरी हुई। देर शाम करीब सवा आठ बजे जगदीशपुर का रिजल्ट घोषित किया गया। गौरीगंज में पुनर्मतगणना को लेकर घंटों चले बवाल के चलते यहां का परिणाम सबसे अंत में घोषित हुआ।
विज्ञापन
निर्वाचित होने वालों के घर मना जश्न
विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारी भरकम लीड लेने के बाद जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के घर जश्न का माहौल रहा। सपा के टिकट पर तीसरी बार निर्वाचित होने वाले राकेश प्रताप सिंह के गांव मऊ, तिलोई से निर्वाचित मयंकेश्वर शरण सिंह के तिलोई स्थित राजभवन, जगदीशपुर से निर्वाचित सुरेश पासी के तिलोई ब्लॉक स्थित गृह गांव पाकरगांव व अमेठी से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली महराजी प्रजापति के आवास विकास कालोनी स्थित आवास व यहां से कुछ दूरी पर स्थित कार्यालय के बाहर समर्थकों का जमावड़ा रहा और सभी ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।
मयंकेश्वर ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
तिलोई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर मयंकेश्वर शरण सिंह ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मयंकेश्वर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मो. नईम को 27,829 वोटों से हराया। मयंकेश्वर को 99,472 व मो. नईम को 71,643 वोट मिले। दूसरे नंबर पर अमेठी से जीत दर्ज करने वाली महराजी प्रजापति रहीं। उन्होंने पिछली बार हुई अपने पति की हार का बदला भी लिया। सहानुभूति लहर के रथ पर सवार महराजी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. संजय सिंह को 18,096 मतों से हराया। गौरीगंज से सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह सबसे कम करीब सात हजार वोट से चुनाव जीत सके।