{"_id":"67f9697328eb9ee5f30bbe09","slug":"super-star-eleven-defeated-ramgarh-amethi-news-c-96-1-ame1002-138176-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सुपर स्टार इलेवन ने रामगढ़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सुपर स्टार इलेवन ने रामगढ़ को हराया
Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। रामलीला मैदान में आयोजित अमेठी प्रीमियम क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी ने मैच का शुभारंभ किया।
पहला मुकाबला सुपर स्टार इलेवन और रामगढ़ के बीच खेला गया। सुपर स्टार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 52 रन बनाए। टीम की ओर से स्वप्निल ने 12 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम आठ ओवर में केवल 44 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज विकास ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सुपर स्टार इलेवन ने यह मुकाबला सात रन से अपने नाम किया।
दूसरे मैच में सनी इलेवन ने टॉस जीतकर मोनी इलेवन को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मोनी की शुरुआत खराब रही, लेकिन अमन के 16 रन की मदद से टीम ने आठ ओवर में 43 रन बनाए। जवाब में सनी इलेवन आठ ओवर में केवल 38 रन ही बना सकी। मोनी इलेवन के गेंदबाज शुभम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस अवसर पर आयोजक कमल सिंह, हर्ष वर्धन सिंह, मोहित सिंह, टिल्लू, शशांक सिंह, शुभम सिंह, जय प्रकाश सिंह, सूरज सिंह, शिवम सिंह व सोनू सिंह गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।