फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Suhagins completed the preparation for the Chauth Vrat

सुहागिनों ने पूरी की करवा चौथ व्रत की तैयारी

Tue, 03 Nov 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Suhagins completed the preparation for the Chauth Vrat
अमेठी। पति की लंबी उम्र के लिए बुधवार को पत्नी करवा चौथ व्रत रखकर उगते चांद को अर्ध देकर पूजा करेंगी। करवा चौथ व्रत के एक दिन पूर्व मंगलवार को शहर स्थित सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिला खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने दुकानों पर पहुंचकर व्रत में प्रयोग की जाने वाली पूजन व श्रृंगार सामग्री खरीदी।
विज्ञापन

करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में खासा महत्व है। बुधवार को पडने वाले इस व्रत में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी ऊम्र के लिए पूरे दिन निर्जल व्रत रहने के बाद शाम को चंद्रमा को अध्र्य देकर पूजा करने के साथ गणेश भगवान व शिव पार्वती से पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सुहागिनें पति की आरती उतारती हैं तो घर में मौजूद पति उन्हें पानी पिलाकर तो बाहर रहने वाले पति मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के जरिए व्रत तोड़ने की रस्म पूरी करते हैं। करवा चौथ की पूजा में सुहागिन स्त्रियां साड़ी के साथ श्रृंगार का पूरा सामान गौरी माता को चढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मिट्टी के बने बर्तन के करवा के साथ गणेश तथा भगवान शिव व पार्वती माता की फोटो के साथ पूजन करने के बाद घर में निर्मित सात प्रकार का भोजन, नए चावल के आटे का व्यंजन के साथ मिठाई, फल, चूरा आदि का भगवान को भोग लगाया जाता है।

मंगलवार को बाजारों में पूजन सामग्री के साथ आभूषण व अन्य सामानों की खरीददारी के लिए सुहागिनों की भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ कपड़े व श्रृंगार की दुकानों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed