{"_id":"6a7b74f78c6772030e0728c3","slug":"sufiya-wins-table-tennis-title-amethi-news-c-96-1-ame1002-173104-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सूफिया ने जीता टेबल टेनिस खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सूफिया ने जीता टेबल टेनिस खिताब
Wed, 12 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जीजीआईसी गौरीगंज में मंगलवार को जनपद स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल व खेल प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में सूफिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जिया ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबलों में दर्शकों और अन्य प्रतिभागियों में उत्साह बना रहा। प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने पूरे जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया और अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अलग-अलग विद्यालयों की खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला। इससे उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना विकसित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या डॉ. संगीता शर्मा और जिला क्रीड़ा सचिव परिक्रमा मिश्र की अध्यक्षता में कराया गया।