{"_id":"66cc28920a6c0f048d03b9cb","slug":"subsidized-urea-tested-by-raiding-industrial-units-amethi-news-c-96-1-lu11005-124395-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: औद्योगिक इकाइयों में छापा मार कर जांची अनुदानित यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: औद्योगिक इकाइयों में छापा मार कर जांची अनुदानित यूरिया
Mon, 26 Aug 2024 12:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। औद्योगिक इकाइयों में टेक्निकल ग्रेड यूरिया की जगह अनुदानित यूरिया का प्रयोग रोकने के लिए जगदीश में रविवार को छापा मारकर जांच की गई। पांच इकाइयों में कहीं भी यूरिया का प्रयोग नहीं पाया गया।
औद्योगिक इकाइयों में नाइट्रोजनस कंपाउंड व टेक्निकल ग्रेड यूरिया, टीजीयू के स्थान पर अनुदानित यूरिया के उपयोग को लेकर जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तथा प्रभारी उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार भारती ने संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम ने पोल्ट्री फीड, एनीमल फूड कंपनी व उनके गोदामों की जांच की। इस दौरान किसी भी औद्योगिक इकाई में यूरिया का उपयोग होते नहीं पाया गया।
डीएम निशा अनंत ने अनुदानित यूरिया का दुरुपयोग रोकने के लिए टीम का गठन किया है। अधिकारियों के अनुसार कई बार अनुदानित यूरिया का उपयोग पेंट, वार्निश, प्रिंटिंग इंक, वेनीर, शीट्स, प्लाईवुड, लैमिन बोर्ड, पार्टिकल बोर्ड, कैटल फीड, पोल्टरी फीड आदि में दुरुपयोग की आशंका रहती है। ऐसे में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं एवं अन्य सुसंगत नियमों के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।