{"_id":"695179dcba5f836c30045a24","slug":"students-will-study-in-smart-class-rooms-amethi-news-c-96-1-ame1002-155389-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ेंगे विद्यार्थी
Mon, 29 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पचेहरी स्थित पीएम श्री मॉडल स्कूल में कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत बच्चे नए साल से स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ाई करेंगे। विद्यालय में इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी परियोजना के अंतर्गत कंप्यूटरीकरण और स्मार्ट क्लास की स्थापना का काम पूरा हो चुका है। अब बच्चों को आधुनिक तकनीक से पढ़ाने की तैयारी है।
विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम तैयार किए गए हैं, जहां प्रोजेक्टर और डिजिटल व्हाइट बोर्ड पर पढ़ाई कराई जाएगी। पारंपरिक ब्लैकबोर्ड की जगह डिजिटल साधनों का उपयोग होगा। शिक्षक स्टाइलिस डिवाइस की मदद से पाठ पढ़ाएंगे। पढ़ाई के दौरान वीडियो, चित्र और ग्राफिक्स के माध्यम से विषय समझाए जाएंगे, जिससे बच्चों को पाठ्यक्रम आसानी से समझ में आएगा और रुचि भी बढ़ेगी।
आईसीटी परियोजना के तहत विद्यालय में सात कंप्यूटर सिस्टम की एक लैब बनाई गई है। लैब में दो सर्वर लगाए गए हैं, जिनसे कंप्यूटर जुड़े हैं। इसके साथ एक प्रिंटर, एक डिजिटल व्हाइट बोर्ड, एक प्रोजेक्टर, यूपीएस और तीस कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास रूम में फ्लोरिंग, अर्थिंग और आवश्यक फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार डिजिटल कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्मार्ट क्लास शुरू होने से पढ़ाई अधिक सरल और प्रभावी बनेगी।
विज्ञापन
बच्चों को तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक रमाशंकर यादव ने बताया कि स्मार्ट क्लास की स्थापना पूरी हो चुकी है और नए साल से पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि डिजिटल माध्यम से बच्चों का सीखने का स्तर बेहतर होगा और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।