फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students will do exposure visit to increase physical knowledge

Amethi News: भौतिक ज्ञान बढ़ाने को विद्यार्थी करेंगे एक्सपोजर विजिट

Mon, 21 Aug 2023 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Students will do exposure visit to increase physical knowledge
अमेठी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और भाईचारे की भावना का विकास करने के उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। एक्सपोजर विजिट के लिए धनावंटन व निर्देश प्राप्त होने के बाद प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों को चयन कर अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण लेने को कहा गया है। इसके बाद शिक्षकों के साथ अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की कवायद में जुटे शासन ने शैक्षिक सत्र 2023-24 में बच्चों का शैक्षिक भ्रमण कराने का निर्णय लिया है। जिले में संचालित 36 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक पंजीकृत छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के माध्यम से शैक्षिक ज्ञान, राज्य की भिन्नताओं, विज्ञान एवं गणित उन्मुखी प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली और उनसे जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को कक्षा के ज्ञान से हट कर बाहरी वातावरण से जोड़ने में कामयाबी हासिल होगी। इससे पुस्तकीय ज्ञान के साथ छात्रों के बाहरी ज्ञान में वृद्धि हो सकेगी। भ्रमण के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। निर्धारित संख्या के अनुसार प्रत्येक विद्यालय से छात्र- छात्राएं भ्रमण पर भेजे जाएंगे। निदेशक का पत्र मिलने के बाद सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर बच्चों का चयन करने को कहा गया है। विद्यार्थियों को करने के बाद शैक्षिक भ्रमण के लिए उनके अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की बात कही गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्हें प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराए जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम की निगरानी तथा बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए दो अध्यापक व दो अध्यापिकाओं को साथ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर तक पूरा होगा भ्रमण
अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर जारी पत्र में विद्यार्थियों का चयन करते हुए 31 दिसंबर चिह्नित बच्चों को शैक्षिक भ्रमण करवाने को निर्देश दिया गया है। भ्रमण पर आने वाले खर्च की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृत देते हुए धनावंटन भी किया गया है। अपर राज्य परियोजना निदेशक ने शैक्षिक भ्रमण मद में आवंटित धनराशि का उपभोग कर प्रमाण पत्र देने को कहा है।

यह है भ्रमण के उद्देश्य
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ ही राज्य की विभिन्नताओं, विज्ञान एवं गणित उन्नयनमुखी प्रतिष्ठानों की कार्य प्रणाली की जानकारी से अवगत कराना है। इसके अतिरिक्त बच्चों को समूह में रहने की प्रवृत्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास के साथ ही खुले वातावरण में पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त अन्य ज्ञान में वृद्धि करना भ्रमण का मुख्य उद्देश्य है।


बढ़ेगा विद्यार्थियों का ज्ञान
एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों के अंदर भौगोलिक समेत अन्य परिस्थितयों की जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा। पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त ज्ञान वृद्धि में कारगर साबित होगी। प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर बच्चों का चयन कर 31 दिसंबर तक भ्रमण करा आवंटित धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र व फोटोग्राफ्स देने होगा। एक्सपोजर विजिट में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। - रीता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed