{"_id":"684b21348d770efcc50fe617","slug":"students-should-move-forward-with-positive-thinking-rajesh-amethi-news-c-96-1-gon1004-142370-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी : राजेश
Fri, 13 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील सभागार में सम्मानित इंटर के मेधावी। स्रोत- संवाद
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज के तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रत्येक मेधावी को एक टैबलेट, 21 हजार रुपये का चेक, प्रमाणपत्र, मेडल आदि दिए गए। मेधावियों के सम्मान से उनके हौसलों को उड़ान मिली है।
मेधावी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि विद्यार्थी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। निरंतर प्रयास करते रहना ही सफलता की सीढ़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य करें तो सफलता जरूर मिलेगी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जो लोग क्षमतावान हैं, उनके रास्ते में कोई भी बेईमानी आड़े नहीं आएगी। सभी बच्चों से उम्मीद है कि वह कल का भविष्य बनेंगे। इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के... बोलकर उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अकादमी के अलावा खेल व अन्य उपलब्धियों पर भी रोजगार व नौकरियां मिल रही हैं। ऐसे में जिस क्षेत्र में रुचि हो, उसी क्षेत्र में विद्यार्थी आगे बढ़ें। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कहा कि मेधावी बच्चों को कई उम्मीदों को आगे बढ़ाना है। टॉपर बनते ही रिश्तेदार बड़े सपनों की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनकी आशा को जिंदगी में भी आगे बढ़ाना है। सिर्फ कागज के नंबर ही सफलता के पर्याय नहीं होते। किसी भी प्रोजेक्ट के लिए पूरा ध्यान, पूरी कोशिश लगा देंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा विभाग में पढ़ने-पढ़ाने का ही कार्य किया जाता है। इसके अतिरिक्त जो कार्य होते हैं, वह शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रमेश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, माध्यमिक शिक्षा विभाग के परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप, दुर्गेश कुमार, रजत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला फाउंडेशन ने भी किया सम्मान
जिले के मेधावियों को अमर उजाला फाउंडेशन ने भी इस मौके पर सम्मानित किया। सभी मेधावियों को मेडल व प्रमाणपत्र दिए गए। हाईस्कूल व इंटर के छह श्रेष्ठ मेधावियों को बैग, ईयर बड्स, छाता, ईयरबुक, प्रेरणादायी किताबों का सेट दिया गया। 10वीं के टॉपर संग्रामपुर के डेहरा निवासी मंगलेश प्रजापति ने कहा कि जिस दिन परीक्षा परिणाम आया, उसके अगले दिन अमर उजाला की टीम ने उनके घर आकर बधाई दी और केक भेंट किया। 12वीं के टॉपर शाहगढ़ के राजापुर उसरा निवासी शिवम यादव ने बताया कि परिणाम आने के बाद उनको भी अमर उजाला की टीम ने घर आकर बधाई दी थी। वह पल वह हमेशा याद रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने भी अमर उजाला फाउंडेशन के मेधावी सम्मान कार्यक्रम की सराहना की।
यह मेधावी हुए सम्मानित
हाईस्कूल में मंगलेश प्रजापति, अलफिया बानो, आदित्य त्रिपाठी, जयंत तिवारी, मोहम्मद हमजा, आयुषी सिंह, सायमा, बिलाल अहमद, आस्था प्रजापति, गौरी, अमन तिवारी, अथर्व शुक्ल व सार्थक को सम्मानित किया गया। इंटर में शिवम यादव, अमन, पूर्णिमा यादव, आफाक अहमद, ऋचा सिंह, अंशिका, दीपांजलि शुक्ला, हर्षिता यादव, सूर्यांश सिंह, प्रिंसी का सम्मान किया गया। उधर, जिले के कोरारी लक्षन शाह स्थित गांधी इंटर कॉलेज के छात्र आकाश यादव को अंडर-17 हैंडबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने पर राज्य सरकार की ओर से 15 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।