{"_id":"62cdb499dad3613d55233d00","slug":"students-of-primary-schools-will-get-new-books-soon-amethi-news-lko6392077183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही नई पाठ्य पुस्तकों से पढ़ाई करेंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही नई पाठ्य पुस्तकों से पढ़ाई करेंगे नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में पंजीकृत नौनिहालों का नई पाठ्य पुस्तकों का इंतजार समाप्त होने वाला है। विभाग की मांग पर नामित प्रकाशन की ओर से पुस्तकों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। मंगलवार को कक्षा छह के पांच विषयों की किताबें मिलने के बाद जल्दी ही शत प्रतिशत किताबों की आपूर्ति की उम्मीद बढ़ गई है। किताबों को सुरक्षित रखवाते हुए विभाग जिला स्तरीय कमेटी से सत्यापन कराते हुए वितरण की तैयारी में जुट गया है।
कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक स्कूल, 197 कंपोजिट स्कूल संचालित किए जाते हैं। शैक्षिक सत्र 2021-22 में विभिन्न कक्षाओं में पंजीकृत 1,55,142 बच्चों को परीक्षा के बाद प्रमोट किया गया है तो एक अप्रैल से 16 अप्रैल तक 43,997 बच्चों का नवीन प्रवेश हुआ है।
मौजूदा समय में जिले के परिषदीय विद्यालयों में 2,03,750 नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नौनिहालों को नई पाठ्य पुस्तकें वितरित करने के लिए विभाग ने शासन की ओर से नामित संस्था को वर्क ऑर्डर भेजा था।
विज्ञापन
वर्क ऑर्डर मिलने के बाद मंगलवार से नामित लखनऊ प्रिटिंग एंड पब्लिशर्स की ओर से कक्षा छह के अक्षरा की 23,793, प्रति, इंग्लिश रीडर की 23,793, संस्कृति निधि की 22,586 प्रति, महान व्यक्तित्व की 9840 प्रति और कृषि विज्ञान की 11,122 प्रति समेत 90,134 किताबों की आपूर्ति दी है।
किताबों की आपूर्ति शुरू होने के बाद विभाग को जल्द ही अन्य कक्षाओं के लिए भी मांग के अनुसार पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति मिलने की संभावना बढ़ गई। किताबों की आपूर्ति मिलने के बाद विभाग ने गोदाम में सुरक्षित रखवाने के बाद जिला स्तरीय कमेटी से सत्यापन कराने के साथ वितरण की कवायद शुरू कर दी है। पुरानी पाठ्य पुस्तकों से पढ़ाई कर रहे नौनिहालों के हाथों में अगस्त से नई पाठ्य पुस्तकें होनी की उम्मीद है।
कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या
बेसिक शिक्षा विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार जिले में संचालित 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक स्कूल, 197 कंपोजिट स्कूल के साथ 33 सहायता प्राप्त स्कूल, 15 राजकीय व पांच मदरसा में कक्षा एक में 25,351, कक्षा दो में 27,824, कक्षा तीन में 30,484 कक्षा चार में 29,771, कक्षा पांच में 26,966, कक्षा छह में 23,793, कक्षा सात में 19,836 तथा कक्षा आठ में 18,725 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
जांच के बाद होगा वितरण
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता संजय मौर्या ने मंगलवार से पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विषयवार व कक्षावार पाठ्य पुस्तकें मिलने के बाद जिल स्तरीय कमेटी से गुणवत्ता का परीक्षण कराया जाएगा। परीक्षा में मानक के अनुसार प्रकाशन, पन्ने व पाठ्य सामग्री होने के बाद स्कूलों में वितरित किया जाएगा। सभी प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की एक-एक किताब नमूने के रूप में पहुंचाई जाएगी तो जिले में संचालित 65 मॉडल प्राथमिक स्कूल व 13 मॉडल उच्च प्राथमिक स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
जल्द पूरी आपूर्ति मिलने की संभावना
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि नामित संस्था आपूर्ति करने में जुटी है। मंगलवार से आपूर्ति शुरू हो गई है। जल्द ही शत-प्रतिशत पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति मिलने की संभावना है। आपूर्ति मिलते ही बच्चों में पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी। शिक्षण कार्य प्रभावित न हो इसके लिए पुराने बच्चों की पाठ्य पुस्तक संग्रहीत कर वितरित की गई हैं।