फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students mesmerized students with their cultural presentations

Amethi News: छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोह लिया मन

Tue, 27 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 27 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students mesmerized students with their cultural presentations
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज के पचेहरी स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह में गौरीगंज, शाहगढ़, शुकुलबाजार, सिंहपुर और भेटुआ के कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डनों को टेबलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही पूरबगांव, शाहगढ़, सूरज बहादुरपुर, सरदारगंज, बेलवा हसनपुर और शाहपुर के प्राथमिक विद्यालयों को निपुण विद्यालय प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सादीपुर, पन्हौना, देवीपाटन द्वितीय, हरखपुर और कमरौली विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन के लिए प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम दुवारा, रामबक्सगढ़, भावलपुर, पचेहरी और सवनगी विद्यालयों को सफल समर कैंप आयोजन के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत चयनित कंपोजिट स्कूल धनीजलालपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भेटुआ का शिलान्यास किया गया।

साथ ही यूनिफॉर्म अनुदान योजना के तहत 30 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर की गई। अधिकारियों के अनुसार वंचित विद्यार्थियों को भी जल्द ही अनुदान राशि हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं पर विस्तृत संबोधन दिया।


इस अवसर पर गौरीगंज विधायक राकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, डीएम संजय चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल, बीएसए संजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed