{"_id":"6171aa008415e360624103c3","slug":"students-beaten-by-iron-rod-amethi-news-lko6010804180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की रॉड से छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की रॉड से छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्कूली छात्रों के विवाद में बृहस्पतिवार को दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। दबंगों नेे कई छात्रों को लोहे की रॉड से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और तमंचे का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने की कोशिश की। विवाद में घायल बच्चों को उनके परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से बरामद कार को सीज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिए दबंगों की पहचान करने में जुटी है।
शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में बृहस्पतिवार दोपहर बाद जामो मार्ग पर मारपीट हो गई। विवाद की सूचना पर एक पक्ष के समर्थन में कार से पहुंचे पांच-छह दबंगों ने दूसरे पक्ष के छात्रों पर हमला बोल दिया। दबंगों ने छात्रों को बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहे की रॉड व डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
इतना ही नहीं दबंगों ने तमंचे लहराकर लोगों को धमकाने की भी कोशिश की। यह सब देख जामो हाइवे व जामो तिराहे पर हड़कंप मच गया। इसी बीच लोगों को आक्रोशित होता देख दबंग अपनी कार छोड़ भाग निकले। विवाद की सूचना पर पहुंचे घायलों के परिवारीजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल चले गए।
विज्ञापन
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज से जरिए दबंगों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल छात्रों में अधिकांश गुवावां गांव के हैं। छात्रों को पीटने वाले शहर के माधवपुर वार्ड के रहने वाले हैं।
मौके पर कोई भी घायलों व दबंगों का नाम बताने को तैयार नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। विवाद में कौन-कौन घायल है इसकी जानकारी करने की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।