फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   student got their admit card and results on email

ई-मेल पर मिलेगा प्रवेशपत्र व परीक्षा परिणाम

Tue, 08 Feb 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
student got their admit card and results on email
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शताब्दी वर्ष पूरा होने के बाद उसे हाईटेक बनाने की कवायद चल रही है। स्कूलों की वेबसाइट तैयार करने के साथ बच्चों की ईमेल आईडी तैयार की जा रही है। विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनने व बोर्ड के साथ स्कूल की वेबसाइट से लिंक होने के बाद प्रवेशपत्र से लेकर रिजल्ट तक उन्हें ईमेल पर मिल सकेगा। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को बोर्ड से मिलने वाले निर्देश सीधे उन्हें मिल सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में संचालित 35 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 199 वित्त विहीन इंटर कॉलेज में पंजीकृत विद्यार्थी इन दिनों बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा विभाग सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की तरह स्वयं को हाईटेक करने में भी जुटा है। कवायद सफल हो इसके लिए कॉलेजों को अपनी वेबसाइट तैयार करने के साथ ही विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूल की वेबसाइट बनने व विद्यार्थियों की ईमेल आईडी पर बोर्ड सूचना का आदान-प्रदान आसानी से करेगा। अभी तक बोर्ड परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करते थे और रिजल्ट के लिए भी वेबसाइट पर जाना पड़ता था। अब यह सारी चीजें उनको सीधे उनकी ईमेल पर मिल सकेंगी। परिषद के नए आदेश, अध्ययन सामग्री, छात्रों के डाटा में कोई गड़बड़ी की सूचना, परीक्षा केंद्रों की सूचना समेत तमाम जानकारी सीधे मेल पर मिल सकेगी। अगर कोई नया आदेेश जारी होता है तो उसकी भी जानकारी छात्रों को मेल पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के पटल सहायक राकेश कश्यप ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा नौ में 15,628 बालक व 14,149 बालिका समेत 29,774 तो कक्षा दस में 13,333 बालक व 11,430 बालिका समेत 24,763 विद्यार्थी का पंजीकरण हुआ है। इसी तरह कक्षा 11 में 11,862 बालक व 11,149 बालिका समेत 23,011 तथा कक्षा 12 में 9729 बालक व 9792 बालिका समेत 19,521 पंजीकृत हैं। सभी बच्चों की ई-मेल आईडी तैयार कर स्कूल की वेबसाइट से लिंक कराने की कवायद चल रही है।

--
जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों के ईमेल बनवाने के निर्देश मिले हैं। सभी कॉलेजों को इस बाबत अवगत करा दिया है। परिषद की योजना है कि छात्रों को सीधे मेल पर सारी चीजें उपलब्ध कराई जाएं। बोर्ड रिजल्ट की जानकारी भी मेल पर मिल सकेगी। स्कूल की ओर से अपनी वेबसाइट के साथ पंजीकृत विद्यार्थियों की ईमेल आईडी तैयार नहीं करने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed