फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Strawberry cultivation started in Misrauli, Badgaon

मिसरौली बड़गांव में शुरू हुई स्ट्रॉबेरी की खेती

Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Strawberry cultivation started in Misrauli, Badgaon
09 : संग्रामपुर : बढ़ईपुर गांव में स्ट्रॉबेरी खेती के पास मौजूद किसान श्रीपति सिंह। -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। जिले में अनाज की पारंपरिक खेती से अलग किसान अब व्यावसायिक खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश में लगे हैं। कई आधुनिक खेती में अपना हाथ आजमाने के बाद एक किसान ने अब स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की है। मौसम और फसल ने साथ दिया तो सौदा फायदे का साबित हो सकता है।
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत बड़गांव व गोरखापुर के आसपास के गांवों में केले की खेती कर कई किसान अपनी माली हालत ठीक करने में लगे हैं। फसल में फायदा मिलने के कारण रबी और खरीफ की फसल को दरकिनार कर किसान केले की फसल तैयार करने में रुचि ले रहे हैं। इस क्षेत्र के किसानों में अब बागवानी की खेती को लेकर रुचि बढ़ रही है।
विज्ञापन

बढ़ईपुर गांव मजरे मिसरौली बड़गांव निवासी श्रीपति सिंह ने पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती कर किसानों को नई खेती से जोड़ने की कोशिश की है। श्रीपति मध्य प्रदेश के जलगांव से 2,900 पौधा मंगाकर ट्रायल के तौर पर लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस बीच हुई तेज बारिश के 13 दिन में अच्छी ग्रोथ करने लगे हैं। तापमान में गिरावट आते ही इसमें फूल आने लगेंगे। कहा कि अब तक करीब 50 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। श्रीपति के अनुसार खेती से उन्हें आठ गुना लाभांश मिलने की उम्मीद है। यदि इस बार फसल अच्छी हुई तो वह अगले वर्ष बड़े पैमाने पर इसकी खेती करेंगे।
यू-ट्यूब से मिली प्रेरणा
श्रीपती के अनुसार वह केले की खेती में रुचि रखते हैं। उससे उन्हें काफी फायदा भी होता है। बताया कि कुछ दिन पहले उनके पुत्र विक्रांत ने यू-ट्यूब के माध्यम से स्ट्रॉबेरी की खेती देखी तो उसने ट्रायल के रूप में स्ट्रॉबेरी की थोड़ी खेती शुरू करने की सलाह दी। बेटे की रुचि पर श्रीपति ने सहमति दे दी। उसके बाद पौधे मंगवाकर खेती शुरू कर दी।
दूसरे जिले के किसान हो रहे आकर्षित
मिसरौली बड़गांव में स्ट्रॉबेरी की खेती की जानकारी मिलने पर उसे देखने के लिए दूसरे जिले के किसान आ रहे हैं। किसान श्रीपति से खेती के बारे में जानकारी लेते है। श्रीपति भी बाहर से आए किसानों को पूरी जानकारी देते हुए स्ट्रॉबेरी के अलावा अन्य व्यवसायिक खेती करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
ऐसे होती है स्ट्रॉबेरी की खेती
स्ट्रॉबेरी की खेती की 15 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में अच्छी ग्रोथ होती है। एक पौधे में एक से दो किलो के बीच उत्पादन होता है। इसकी बाजार कीमत करीब 250 रुपये प्रतिकिलो ग्राम है।

सेहत के लिए उपयोगी है स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में कई तरह के ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से दांत और त्वचा को चमकाया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी दांतों की चमक बरकरार रखने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed