फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   stock seal of two shops

बीज व उर्वरक की दो दुकानों का स्टॉक सील

Mon, 23 Nov 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
stock seal of two shops
गौरीगंज (अमेठी)। मिलवाटी नकली बीज व उर्वरक की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए कृषि विभाग की टीम ने 20 दुकानों का औचक निरीक्षण कर 43 नमूनों को जांच के लिए भेजा है। इस दौरान दस्तावेज व अन्य कमी मिलने पर टीम ने दो बीज व उर्वरक विक्रेताओं की दुकान में मौजूद स्टॉक सील कर बिक्री पर रोक लगाते हुए सात दिन में प्रमाण के साथ जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रवी सीजन में किसानों को गुणवत्ता परक बीज व उर्वरक मुहैया कराने के साथ ही जिले में मिलवाटी-नकली बीज व उर्वरक की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने रविवार व सोमवार को कुल मिलाकर 20 दुकानों पर छापामारी की। टीम में शामिल उप निदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान ने मुसाफिरखाना व अमेठी तो जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने तिलोई व गौरीगंज तहसील क्षेत्र में संचालित उर्वरक व बीज की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान इंडियन बीज भंडार बाबा नगर व शिवा बीज भंडार की दुकान में मौजूद बीज व उर्वरक से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। इससे नाराज टीम ने दोनों दुकानदारों की दुकान पर मौजूद स्टॉक को सील करते हुए उनकी बिक्री प्रतिबंधित करने के साथ ही उन्हें नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने दुकानदारों से सात दिन में जवाब के साथ प्रमाण प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए दस्तावेज नहीं मिलने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर दुकान का अनुबंध पर निरस्त करने की चेतावनी दी है। इस दौरान टीम ने पेस्टीसाइड के 15 व बीज के 28 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच मेें नमूने फेल होने पर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम की छापामारी के दौरान उर्वरक व बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed