फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   stf busted fake fertilizer factory

कमरौली में नकली खाद फैक्टरी का भंडाफोड़

Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
stf busted fake fertilizer factory
गौरीगंज (अमेठी)। एसटीएफ लखनऊ व कमरौली पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में नकली खाद फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में तैयार नकली खाद, केमिकल, मिक्चर सामग्री बरामद करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद की गई सामग्री जब्त कर पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ टीम के उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह तथा कमरौली थाने के उपनिरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा में स्थापित श्रीनिवास एग्रो इंडस्ट्रीज पर शुक्रवार दोपहर बाद छापा मारा। टीम को उक्त फैक्टरी में बिना वैध कागजात के जैविक खाद के नाम पर विभिन्न ब्रांड के नकली खाद/ उर्वरक बनाकर किसानों को बिक्री करने की सूचना मिली थी। टीम ने छापा मारा तो वहां विभिन्न ब्रांड की बोरियों में खाद/ उर्वरक पैक करते हुए जिला बाराबंकी के थाना हैदरगढ़ के गांव भैरमपुर निवासी अनुराग शुक्ल उर्फ राजा, इसी गांव के अमरनाथ शुक्ल तथा इसी थाना क्षेत्र के गांव पचेरुआ निवासी मनीष अवस्थी को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने सल्फर, जिप्सम, जिंक तथा डीएपी आदि बनाकर बेचने की बात स्वीकार की है। श्रीनिवास एग्रो इंडस्ट्रीज उतेलवा जगदीशपुर के गोदाम से 250 बोरी सल्फर, 556 प्लास्टिक की खाली बाल्टी, 30 बोरी जिप्सम, पांच बोरी आर्गेनिक फर्टिलाइजर डीएपी, 250 बोरी जेबी प्लास्टर पीओपी, 40 अदद सोडियम सल्फेट, 400 खाली बोरी, 22 बोरी सोलावेट सल्फर, 29 बोरी जिंक सल्फेट, 28 बोरी सल्फर पाउडर, सात बोरी मोनो गोल्ड, एक मिक्चर मशीन मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 73 पैकेट मोनो गोल्ड, 189 कृभको डीएपी की खाली बोरी, रामबाण सुपर फास्फेट की 48 खाली बोरी, सिंगल सुपरफास्फेट नंबर वन ब्रांड की 57 खाली बोरी, उत्सव सिंगल सुपर की 50 खाली बोरी, जय किसान नवरत्ना डीएपी की 50 खाली बोरी, उत्तम डीएपी की 150 खाली बोरी, 26 पैकेट श्रीराम सल्फर, 20 पैकेट सुपर एक्सल आर्गेनिक, चार बोरी फिलर पाउडर, दो खाद की बैरी सिलाई करने की मशीन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed