फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   State Congress President will come tomorrow after the announcement of Rahul's candidature

Amethi News: राहुल की उम्मीदवारी के ऐलान के बाद कल आएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Tue, 22 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
State Congress President will come tomorrow after the announcement of Rahul's candidature
कांग्रेस कार्यालय में बैठक करते पदा​धिकारी।
अमेठी। कुर्सी संभालते ही अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अमेठी आ रहे हैं। यहां पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसको लेकर कांग्रेसियों ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पहली बार जिले में आ रहे हैं। तमाम कयासों के बीच बीते दिनाें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। बृहस्पतिवार को जिले में आ रहे प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कांग्रेसी तैयारी में लग गए हैं। मंगलवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया गया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 24 अगस्त को वाराणसी-सुल्तानपुर के रास्ते मुसाफिरखाना से होते हुए लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन


उनके स्वागत की तैयारी मुसाफिरखाना और इन्हौना में की गई है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की मजबूती व चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में योगेंद्र मिश्र, शत्रोहन सिंह, राजू ओझा, अवनीश मिश्र सेनानी, सुनील सिंह, आशीष शुक्ला, मनीष चौहान, धर्मराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed