फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Stadiums will be built in Singhpur and Musafirkhana

Amethi News: सिंहपुर और मुसाफिरखाना में बनेंगे स्टेडियम

Fri, 05 Sep 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stadiums will be built in Singhpur and Musafirkhana
अमेठी सिटी। गांवों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से सिंहपुर ब्लाॅक के खारा और मुसाफिरखाना के धरौली में ग्रामीण खेल मैदान बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिली तो दोनों ग्राम पंचायतों में विभाग के नाम दर्ज जमीन पर स्टेडियम बनाया जाएगा। एक स्टेडियम के निर्माण में पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



युवा कल्याण विभाग की ओर से अत्याधुनिक खेल सुविधाओं वाले स्टेडियम के निर्माण की योजना तैयार की गई है। तीन एकड़ भूमि पर एक ग्रामीण स्टेडियम बनाया जाना है। प्रस्तावित ग्रामीण स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, ओपन जिम, रनिंग ट्रैक, चारदीवारी, शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम में इनडोर व आउटडोर खेल होंगे। इसमें टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, हॉकी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेल होंगे।
विज्ञापन




खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था की जाएगी। अभी केवल भादर ब्लॉक के घोरहा में ग्रामीण स्टेडियम है। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि दोनों स्टेडियम का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed