{"_id":"66d0fefbc3094b7be30dc6f4","slug":"stadium-trainees-team-won-the-final-match-of-hockey-amethi-news-c-96-1-ame1008-124567-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्टेडियम ट्रेनीज टीम ने जीता हॉकी का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्टेडियम ट्रेनीज टीम ने जीता हॉकी का फाइनल मैच
Fri, 30 Aug 2024 04:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
हॉकी मैच खेलते खिलाड़ी
अमेठी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस पर बृहस्पतिवार को शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में अंडर-14 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ, विशिष्ट अतिथि जिला व्यायाम शिक्षक व जिला ओलंपिक संघ सचिव संदीप कुमार सिंह ने किया।
जिले की कई टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच आरआरएसपीजी स्कूल अमेठी टीम और स्टेडियम ट्रेनीज टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच हुए कड़े संघर्ष के बीच स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने 3-2 के अंतर से आरआरएसपीजी स्कूल को हरा कर मैच जीत लिया।
दूसरा मैच राज गौरव पब्लिक स्कूल और देवी पाटन इंटर कॉलेज टीम के बीच हुआ। मुकाबले में राज गौरव पब्लिक स्कूल टीम ने 2-1 से मैच जीता। तीसरा मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज और मॉडर्न पब्लिक स्कूल टीम के बीच हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज अमेठी की टीम ने 1-0 से मैच पर अपना कब्जा जमाया। सेमीफाइनल राउंड में सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर अमेठी और राजगौरव पब्लिक स्कूल, अमेठी टीम के बीच हुआ। इसमें सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर अमेठी टीम ने 1-0 के अंतर से राजगौरव पब्लिक स्कूल अमेठी टीम को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल राजकीय इंटर कॉलेज अमेठी टीम और स्टेडियम ट्रेनीज अमेठी के बीच हुआ। स्टेडियम ट्रेनीज अमेठी टीम ने 3-0 के अंतर से राजकीय इंटर कॉलेज अमेठी टीम को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया। फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज अमेठी टीम और सरयू देवी सरस्वती विद्या मंंदिर अमेठी टीम के बीच हुआ। स्टेडियम ट्रेनीज अमेठी ने फाइनल मुकाबले में 3-1 के अंतर से सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर अमेठी टीम को हराकर स्टेडियम ट्रेनीज अमेठी टीम ने प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया।
इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मुशर्रफ खां, शमीम अहमद, डॉ. विकेश कुमार सिंह, जिला हॉकी संघ सचिव दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।